{"_id":"5cce9dfcbdec2207881263fa","slug":"throwback-picture-can-you-guess-this-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में कितनी क्यूट दिखती थीं इमरान हाशमी की ये एक्ट्रेस, पहचाना क्या आपने?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में कितनी क्यूट दिखती थीं इमरान हाशमी की ये एक्ट्रेस, पहचाना क्या आपने?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 05 May 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस
Link Copied
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। इनमें कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। ये एक्ट्रेस अब जितनी सुंदर हैं बचपन में उतनी ही क्यूट हुआ करती थीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है। ये 'संजू' फिल्म की एक्ट्रेस हैं लेकिन यकीन मानिए एक बार में उनका नाम नहीं बता पाएंगे।
Trending Videos
2 of 5
दिया मिर्जा
चलिए हम आपको बता देते हैं। ये तस्वीर दीया मिर्जा की है। दिया ने इस फोटो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेजर फ्लैशबैक, 80s का बचपन। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है।
16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dia mirza
- फोटो : file photo
साल 2000 में दीया ने फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। वो सेकेंड रनर अप रहीं। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में वो मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस एवॉन और मिस क्लोजअप स्माइल भी जीतीं। 18 साल की उम्र में दिया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
sanju
दीया मिर्जा ने 18 अक्टूबर 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा को लंबे समय तक डेट करने के बाद दिल्ली में शादी की। दीया का बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। आखिरी बार दिया संजू में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त की भूमिका अदा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।