बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं। फैंस को उनका स्टाइल और उनकी फिल्में दोनों ही बहुत पसंद आती हैं। सलमान खान को सिर्फ पर्दे का ही दबंग नहीं माना जाता बल्कि उन्हें असल जिंदगी में भी लोग दबंग मानते हैं। हालांकि सलमान का सामना कभी बॉलीवुड के ऐसे दिग्गज कलाकार से हुआ था जिन्होंने सलमान के भी होश उड़ा दिए थे। वो दिग्गज कलाकार थे एक्टर राजकुमार।
2 of 5
राज कुमार
- फोटो : twitter: @Bollywoodirect
राजकुमार बॉलीवुड के बड़े कलाकार थे और इंडस्ट्री में उनके तेज तर्रार रवैये से हर कोई वाकिफ था। राजकुमार कभी भी किसी से कोई बात कहने में हिचकिचाते नहीं थे और अच्छे अच्छे लोग उनसे जरा अदब से पेश आते थे। हालांकि एक बार सलमान खान के मुंह से कुछ ऐसा निकल गया था जिसे सुनकर राजकुमार काफी नाराज हो गए थे और अपनी बातों से सलमान की बोलती बंद कर दी थी।
दरअसल ये बात उस वक्त की है जब सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' सुपरहिट हो गई थी। 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने राजकुमार को भी बुलाया था। जब राजकुमार पार्टी में पहुंचे तो उन्होंने सूरज बड़जात्या से कहा कि वो फिल्म की स्टार कास्ट से मिलना चाहते हैं।
4 of 5
सलीम खान, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजुकमार की बात सुनकर सूरज बड़जात्या सलमान खान को उनसे मिलवाने ले गए। सलमान खान राजकुमार से पहले मिले नहीं थे ऐसे में जब वो उनके सामने आए तो सलमान ने पूछ लिया कि, 'आप कौन? राजकुमार बहुत मशहूर कलाकार थे, ऐसे में इंडस्ट्री में नए नवेले आए सलमान खान के मुंह से ऐसी बातें सुनकर उनका पारा चढ़ गया। बताते हैं कि गुस्से में सलमान खान को जवाब देते हुए राजकुमार ने कहा था कि, 'बेटा अपने अब्बा से पूछकर आओ की हम कौन हैं'?
राजकुमार ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था जिसमें 'काजल', 'हमराज', 'नीलकमल', 'दिल एक मंदिर' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्मों में उनके बोलने और चलने का अंदाज आज भी बेहद मशहूर हैं। गले पर हाथ फेरते हुए राजकुमार जिस अंदाज में 'जानी' बोलते थे वो दर्शकों को बहुत पसंद आता था। ये ही वजह है कि राजकुमार आज हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उन्हें आज भी लोग भूले नहीं।