इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख एक भिखारी की मदद करते नजर आ रहे हैं। दरअसल शाहरुख एक रात डिनर के लिए घर से निकले और मुंबई एक रेस्त्रां पहुंचे। डिनर करने के बाद जब वो बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े तो एक भिखारी ने उनका रास्ता रोक दिया और शाहरुख भाई शाहरुख भाई करके खाना मांगने लगा।
VIRAL VIDEO: शाहरुख का रास्ता रोक भिखारी गिड़गिड़ाया तो शाहरुख ने किया ये काम
यह देख शाहरुख रुक गए और उस भिखारी के सिर पर हाथ रखकर अपनी टीम से कहा कि वो उस भिखारी के लिए खाने का बंदोबस्त जल्द से जल्द करें। इसके बाद शाहरुख अपनी गाड़ी में बैठ वहां से चले गए।
VIRAL VIDEO: शाहरुख का रास्ता रोक भिखारी गिड़गिड़ाया तो शाहरुख ने किया ये काम
शाहरुख की इस दरियादिली को देख उनके फैंस भी खुशी के मारे झूम उठे और उनके लिए दुआओं की बौछार कर दी।
इस वीडियो को शाहरुख खान के एक फैन क्लब ने यू-ट्यूब पर जारी किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
VIRAL VIDEO: शाहरुख का रास्ता रोक भिखारी गिड़गिड़ाया तो शाहरुख ने किया ये काम
शाहरुख से मिलने के बाद उस भिखारी के चेहरे पर आई मुस्कुराहट देखने लायक थी। शाहरुख को सामने देखा तो उससे रहा नहीं गया और अपने दिल की बात कह डाली कि वो काफी देर से उन्हीं का इंतजार कर रहा था।
VIRAL VIDEO: शाहरुख का रास्ता रोक भिखारी गिड़गिड़ाया तो शाहरुख ने किया ये काम
फिल्म की बात करें तो हाल ही में शाहरुख की फिल्म 'रईस' आई। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और सौ करोड़ से ऊपर की कमाई की।