अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरों से अक्सर सोशल मीडिया में अपने फैस के बीच सुर्खियां बटोरनी वाली ग्लैमरस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों बीमार है। अपनी नासाज तबियत के साथ हॉस्पिटल में भर्ती ईशा गुप्ता ने एक तस्वीर अपलोड की है।
हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए भी इस हसीना ने अपने फैन्स का दिल जीतने के लिए बीमारी की हालत में भी काला चश्मा लगाया हुआ है। अक्सर लोग बीमारी के बाद कमजोर नजर आते हैं शायद ऐसे वक्त भी ईशा अपने फैंस को कूल दिखाना चाह रही हो।
अकसर इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी फोटो लेकर सुर्खियां बंटोरने वाली ईशा ने कुछ दिन पहले ही GQ मैग्जीन के लिए किए गए शूट की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की थीं। ये तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं।
आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म 'बादशाहो' में नजर आईं ईशा फिलहाल फिल्मों से ज्यादा मॉडलिंग की दुनिया में व्यस्त दिख रही हैं। लंबे समय से ईशा ने अपनी आने वाली किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है।