बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक और हैंडसम हीरो वरुण धवन आज 31 साल के हो गए हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। लेकिन आपको बता दें कि वरुण की यह पहली फिल्म नहीं थी। तो आइए जानते हैं आखिर कौन सी थी वरुण की पहली फिल्म...
जाने-माने डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन बॉलीवुड में अबतक ग्यारह फिल्में कर चुके हैं और इस साल उनकी दो फिल्में सुई धागा और नवाबजादे रिलीज होने वाली हैं।
आपको यह भी बता दें कि पिछले साल 2017 में वरुण की फिल्म जुड़वा 2 रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। हाल ही में रिलीज हुई वरुण की फिल्म अक्टूबर भी अच्छा बिजनेस कर रही है।
वरुण ने अबतक जितनी फिल्मोें में काम किया है उनकी एक्टिंग की तारीफ बॉलीवुड में चारों ओर हुई है। शायद ही आपको पता हो कि वरुण के बड़े भाई रोहित धवन एक डायरेक्टर हैं। रोहित ने फिल्म ढिशुम और देशी ब्वॉयज जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वरुण की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर नहीं बल्कि किंग खान की सुपरहिट फिल्म माय नेम इज खान थी।