बॉक्स आफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी
फिल्म गोलमान अगेन को सुपरहिट माना जा रहा है, वहीं, 'टाइगर जिंदा है' 200 करोड़ भी कमाएगी तो फ्लॉप ही कहलाएगी, वजह जान लीजिए...
जी हां, सूत्रों के मुताबिक टाइगर जिंदा है यशराज बैनर की अबतक की सबसे महंगी फिल्म है (आमिर खान की ठग ऑफ हिंदुस्तान का प्रोडक्शन जारी है)। प्रोडक्शन हाउस से मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक फिल्म 140 करोड़ में बनी, जिसमें प्रमोशन बजट और सलमान खान की फीस शामिल नहीं है।
कोई शक नहीं कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को हिट होने के लिए भी 250 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा देने वाली ये फिल्म एक्शन-ड्रामा से भरपूर होगी। फिल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी।
फिल्म के अब तक के सभी पोस्टर को देखकर तो यही लगता है कि ज्यादातर स्टंट 90 के दशक में आई हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं। खासकर कुछ सीन ऐसे भी हैं जो 90 के दशक में आई 'रैम्बो' और 'कमांडो' से मिलते जुलते हैं। फिल्म के डायरेक्टर अली, फिल्म को हॉलीवुड के स्टैंडर्ड का बनाना चाहते हैं।
साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' के बाद दर्शकों को एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ की जबरदस्त केमिस्ट्री एक साथ देखने को मिलेगी। यशराज फिल्म्स ने टाईगर को बड़ी फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर सबकुछ पर खुलकर खर्च किया गया है।