{"_id":"588068aa4f1c1ba825efe075","slug":"this-actress-broke-her-relation-with-yash-chopra-for-her-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : यश चोपड़ा के साथ था इस हीरोइन का अफेयर, हाउसवाइफ बनने के डर से तोड़ दिया था रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : यश चोपड़ा के साथ था इस हीरोइन का अफेयर, हाउसवाइफ बनने के डर से तोड़ दिया था रिश्ता
Fri, 20 Jan 2017 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
60-70 के दशक की मशहूर हीरोइन मुमताज तो आप सभी को याद होंगी ही। उनकी अदा, स्टाइल और एक्टिंग के दौरान उनकी हल्की सी मुस्कान सभी को अपना दीवाना बना देती थी। लेकिन शायद ही आप जानते हों कि लाखों दिलों को घायल कर देने वाली मुमताज निर्देशक यश चोपड़ा के प्यार में पागल थीं। खुद यश चोपड़ा भी मुमताज को बेहद पसंद करते थे।
FlashBack : यश चोपड़ा के साथ था इस हीरोइन का अफेयर, नहीं बनना चाहती थीं हाउसवाइफ, तोड़ दिया रिश्ता
2 of 6
- फोटो : self
कहा जाता है कि दोनों शादी करने का भी मन बना चुके थे। दोनों उस वक्त सिंगल थे और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ बिताते थे। यश चोपड़ा तो मुमताज के इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने अपनी फिल्म 'आदमी और इंसान' में सायरा बानो के अलावा मुमताज को भी लिया।
FlashBack : यश चोपड़ा के साथ था इस हीरोइन का अफेयर, नहीं बनना चाहती थीं हाउसवाइफ, तोड़ दिया रिश्ता
3 of 6
- फोटो : self
सायरा बानो फिल्म में लीड रोल में थीं जबकि मुमताज साइल लीड में। लेकिन यश चोपड़ा ने मुमताज के लिए अपनी दीवानगी के चलते मुमताज के रोल को बढ़ा दिया और एक स्पेशल गाना भी उन्हें दिया, जबिक सायरा बानों उस फिल्म में कुछ खास नहीं कर पाईं। इस फिल्म के जरिए यश चोपड़ा ने मुमताज को साइड हीरोइन से मुख्यधारा की हीरोइन बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : यश चोपड़ा के साथ था इस हीरोइन का अफेयर, नहीं बनना चाहती थीं हाउसवाइफ, तोड़ दिया रिश्ता
4 of 6
- फोटो : self
इसके बाद तो मुमताज और यश चोपड़ा का प्यार और भी गहरा गया। दे टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक, इन दोनों के प्यार को देखते हुए यश चोपड़ा के बड़े भाई बी आर चोपड़ा रिश्ता लेकर मुमताज के घर भी गए लेकिन बात बन नहीं पाई। मुमताज का करियर उस वक्त बस रफ्तार पकड़ ही रहा था लेकिन वो और उनके घरवाले इस बात के पक्ष में नहीं थे कि मुमताज करियर छोड़कर घर संभाले। और इस तरह मुमताज और यश चोपड़ा का रिश्ता यहीं खत्म हो गया।
विज्ञापन
FlashBack : यश चोपड़ा के साथ था इस हीरोइन का अफेयर, नहीं बनना चाहती थीं हाउसवाइफ, तोड़ दिया रिश्ता
5 of 6
इसके बाद यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी कर ली जबकि मुमताज ने अपने करियर और फिल्मों पर ध्यान देना शुरु कर दिया। आने वाली फिल्मों में मुमताज की जोड़ी सदाबहार अभिनेता राजेश खन्ना के साथ बनी और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। मुमताज अब काफी बड़ी स्टार बन गई थीं। लेकिन अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने भी एक व्यवसायी से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।