भारत में सिनेप्रेमियों की तादाद काफी ज्यादा है। देश में साउथ से लेकर नॉर्थ तक में बने सिनेमा को बड़े ही प्यार से दर्शकों द्वारा देखा जाता है। दूसरी भाषाओं की फिल्मों का डब वर्जन ज्यादातर लोगों को देखने को मिलता है। हालांकि, अब तक कई ऐसी फिल्मों का भी निर्माण किया जा चुका है, जो एक ही समय पर अलग-अलग भाषाओं में शूट की गई हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Movies: एक साथ दो भाषाओं में हुई इन फिल्मों की शूटिंग, लिस्ट में कई बड़े सितारों की मूवीज शामिल
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मेरी क्रिसमस को दो अलग-अलग भाषाओं में शूट किया गया था। निर्देशन श्रीराम राघव ने इस फिल्म को तमिल और हिंदी में अलग-अलग फिल्माया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Karthikeya 3: निखिल सिद्धार्थ ने किया 'कार्तिकेय 3' का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज
फिल्म बाहुबली भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से प्रभास पैन इंडिया स्टार बनकर उभरे थे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म तेलुगु और तमिल भाषा में शूट की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर कमाई भी की थी।
Dhanush: धनुष के फैंस के लिए आई अच्छी खबर, इस निर्देशक के साथ फिल्म बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
इस लिस्ट में रावण का नाम भी शामिल है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, विक्रम और ऐश्वर्या राय नजर आए थे। फिल्म में गोविंदा भी अहम किरदार में थे। इस फिल्म को हिंदी और तमिल में शूट किया गया था। फिल्म का तमिल नाम रावणन रखा गया था।
Priyanka Chopra: डिज्नी की 'टाइगर' को प्रियंका देंगी अपनी आवाज, बोलीं- 'हर मां इससे खुद को महसूस करेगी जुड़ा'
मणिरत्नम की युवा को एक साथ दो भाषाओं में बनाया जा चुका है। इसके हिंदी वर्जन में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी जैसे सितारे नजर आए थे। वहीं इसके तमिल संस्करण में सूर्या, माधवन और सिद्धार्थ नजर आए थे। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Randeep Hooda: वीर सावरकर के पोते ने की रणदीप की जमकर तारीफ, बोले- उन्होंने इस फिल्म के लिए की कड़ी मेहनत