बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं, जिनके लाखों फैंस हैं। मशहूर अभिनेत्रियों की ड्रेस स्टाइल को लोग काफी पसंद करते हैं। लोगों सेलेब्स के ड्रेस स्टाइल की काफी तारीफ करते हैं। तो कई बार अपनी ड्रेस स्टाइल को लेकर स्टार्स ट्रोल भी होते हैं। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां बॉलीवुड में ऐसी भी हैं, जो ना सिर्फ अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुई हैं। बल्कि उन पर स्टाइल कॉपी करने का आरोप भी लगा है। इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पेज है, जो इन अभिनेत्रियों की कॉपी ड्रेसेस वाली तस्वीरें साझा करता रहता है। जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
Dress Style: इन अभिनेत्रियों पर लग चुका है ड्रेस स्टाइल कॉपी करने का आरोप, जान्हवी कपूर का नाम भी है शामिल
माहिरा शर्मा
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बोहो स्लीव्स वाले पीच बैकलेस गाउन को आइफा नाइट में पहना था, जिसके साथ सटल मेकअप और मल्टीब्रेड्स और न्यूड लिप कलर उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे थे। तो वहीं एक्ट्रेस माहिरा शर्मा भी इसी लुक में 'बिग बॉस 13' के ग्रैंड फिनाले में नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने आलिया की ड्रेस स्टाइल को हूबहू कॉपी किया था।
कियारा आडवाणी
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने ड्रेस स्टाइल से कई बार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच चुकी हैं। लेकिन एक बार उनपर भी ड्रेस स्टाइल कॉपी करने का आरोप लग चुका है। सिंगर मॉडल रोजलीन सांचेज की इस ड्रेस को थर्ले ऑफिशियल ने डिजाइन किया था। तो वहीं, कियारा की डिजाइनर और पर्पल पैसले पर इस स्टाइल को चुराने का आरोप लगा था। जिसके बाद कियारा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
अनन्या पांडे
इस लिस्ट में एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है। अनन्या पांडे पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की ड्रेस स्टाइल को कॉपी करने का आरोप लगा था। दीपिका पादुकोण के ब्लैक ट्यूब टॉप के साथ पेस्टल पिंक फ्लेरी लेयर्ड गाउन को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं जब फिल्मफेयर नाइट में अनन्या पांडे ने उन्हीं के जैसा येलो रंग का ट्यूब गाउन पहना तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
जान्हवी कपूर
मिहानो मोमोसा के लेबल की डिजाइन की हुई ऑरिजिनल लूना स्ट्रेपलेस फेदर ड्रेस को हाउस ऑफ एक्स ने कॉपी किया था। उनकी डिजाइन की हुई ड्रेस जब जान्हवी कपूर ने पहनी। तो उनके लुक्स को भूलकर सभी ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।