हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं। चाहे बात हॉलीवुड की हो या बॉलीवुड या फिर तमिल या मलयालम। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए जहन में बस जाती हैं तो कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाती हैं जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन सा लगता है। तो आइए आज बात करते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों की जिन्होंने अद्भुत रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ पाना बहुत मुश्किल है।
{"_id":"5d88ac7f8ebc3e0164407882","slug":"these-amazing-film-records-from-all-over-the-world-leave-you-in-a-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों के ये 5 अद्भुत रिकार्ड, टूटना मुश्किल सा लगता है, इस एक को तो कोई तोड़ना भी न चाहे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों के ये 5 अद्भुत रिकार्ड, टूटना मुश्किल सा लगता है, इस एक को तो कोई तोड़ना भी न चाहे
Mon, 23 Sep 2019 06:51 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 23 Sep 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Avengers Endgame
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अब 'एवेंजर्सः एंडगेम (Avengers: Endgame)' का नाम है। दो अरब, उन्यासी करोड़, बासठ लाख चौहत्तर हजार चार सौ एक डॉलर कमाई के साथ एंडगेम ने ये स्थान हासिल किया। 'एवेंजर्स एंडगेम' को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने जेम्स कैमरुन की 'अवतार (Avatar)' की जगह ली। तीसरे नंबर पर 'टाइटैनिक (Titanic)' है।
टाइटैनिक
सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते
बेन हर (1960), टाइटैनिक (1999), लॉर्ड ऑफ द रिंग्सः द रिटर्न ऑफ द किंग (2004)- सभी फिल्मों को 11 अवॉर्ड मिले। अब तक सिर्फ ये फिल्में ही हैं जिसे सबसे ज्यादा ऑस्कर मिले हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना कितना मुश्किल है ये तो आप जानते ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन
यह फिल्म दुनिया की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म को बनाने में करीब 2468 करोड़ रुपए का खर्च आया था। अभी तक इस रिकॉर्ड को बने हुए 14 साल हो गए हैं लेकिन यह रिकार्ड अभी तक टूटा नहीं है। इस मूवी को करीब 4300 थिएटर्स में एक साथ रिलीज किया गया था। इस फिल्म मे कॉस्ट्यूम और लोकेशन पर बहुत खर्चा आया था।

द 13 वॉरियर
- फोटो : social media
द 13 वॉरियर
यह फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म का बजट 160 मिलियन था, जिसके एवज में फिल्म ने सिर्फ 60 मिलियन का कलेक्शन किया था। यह रिकॉर्ड कोई जानबूझकर तोड़ना भी नहीं चाहेगा और अगर अनजाने में टूटता भी है, तो तोड़ने वाले के लिए बहुत घाटे का सौदा साबित होगा।