बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई मुसीबतों का सामना किया। इंटस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए किसी ने वेटर की नौकरी की तो कोई सेलेब्स के साथ बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आए, लेकिन इनकी कड़ी मेहनत का नतीजा ही था कि आज हर कोई इन्हें जानता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज दुनिया भर में मशहूर ये सितारे कभी अन्य दूसरे बॉलीवुड एक्टर्स के गानों में बैकग्राउंड डांसर्स का काम करते थे।
{"_id":"5d8ca60d8ebc3e01416b31c9","slug":"these-actor-started-their-career-as-a-background-dancers-now-they-are-successful-celebrities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी बैकग्राउंड डांसर्स हुआ करते थे ये पांच सितारे, आज मशहूर स्टार्स में होती है गिनती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी बैकग्राउंड डांसर्स हुआ करते थे ये पांच सितारे, आज मशहूर स्टार्स में होती है गिनती
Thu, 26 Sep 2019 06:14 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 26 Sep 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने भी अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। वो सालों पहले एक साउथ फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आई थीं। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। 18 साल की उम्र में दीया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

Shahid Kapoor
- फोटो : Social Media
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर बेशक एक स्टार किड हैं फिर भी बॉलीवुड में करियर बनाने में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर को फिल्म 'इश्क विश्क' से सफलता मिली थी।

काजल अग्रवाल
- फोटो : Self
काजल अग्रवाल
काजल आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम हैं लेकिन उन्होंने भी अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। वो ऐश्वर्या राय बच्चन के एक गाने में नजर भी आती हैं। काजल ने फिल्म ‘सिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं।

अरशद वारसी
अरशद वारसी
अरशद वारसी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने 80 के दशक के सुपरस्टार जितेन्द्र के कई गानों में हिस्सा लिया था और अनिल कपूर के लिए ‘रोमियो नाम मेरा, चोरी है काम मेरा’ को कोरियोग्राफ भी किया था। साल 1996 में अरशद ने पहली बार अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म 'तेरे मेरे सपने में' काम किया था। हालांकि उन्हें पहचान राजुकमार हिरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई एम बी बीएस' से मिली।