फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय से लेकर सलमान तक, सबकी फिल्मों में लग चुका है 'कलंक', जाह्नवी की 'धड़क' भूल गए क्या

Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला जाह्नवी
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला जाह्नवी Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
These 5 films shooting stopped due to fatal accident on set
Kangana
फिल्मों की शूटिंग के दौरान अक्सर कोई न कोई ऐसी घटना घट जाती है जो हमेशा के लिए लोगों के जहन में बस जाती है। कभी कही शूटिंग के दौरान जहरीला सांप निकल आता है तो कही पूरा सेट ही आग के हवाले हो जाता है। कभी एक्टर को चोट लग जाती है तो कभी कोई अचानक बीमार पड़ जाता है। तो चलिए आपको हाल ही में हुई 5 ऐसे हादसों के बारे में बताते हैं जिनसे कुछ देर के लिए फिल्म की शूटिंग प्रभावित हुई। 

 
These 5 films shooting stopped due to fatal accident on set
Kalank
'कलंक' फिल्म की शूटिंग के दौरान सांप निकलना
आमतौर पर कोई फिल्म किसी स्टार की तबीयत खराब होने या फिर खराब मौसम की वजह से रुकती है लेकिन हाल ही में दो सांपों की लड़ाई की वजह से फिल्म 'कलंक' की शूटिंग रोकनी पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए, जिसकी वजह से डायरेक्टर अभिषेक वर्मन ने फिल्म की शूटिंग बीच में रोक दी। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों सांपों को जंगल में छोड़कर शूटिंग फिर शुरू कर दी गई थी। 'कलंक' में  वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य रोल में दिखाई देंगे। 
These 5 films shooting stopped due to fatal accident on set
Kesari
'केसरी' के सेट पर आग लगना
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का सेट भी हाल ही में जलकर खाक हो गया। यह वाकया तब हुआ जब टीम फिल्म का क्लाइमेक्स शूट कर रही थी। इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के वाई में चल रही थी जहां पर अचानक आग लग गई। यह आग इतनी भयंकर थी कि कैमरा व प्रोडक्शन से जुड़े अन्य उपकरण भी जल गए थे। हालांकि अच्छी बात यह है कि फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 films shooting stopped due to fatal accident on set
salman khan race 3
सलमान के जेल जाने से रुकी 'रेस 3' की शूटिंग
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को अबु धाबी से जोधपुर आना पड़ा था। जिस वजह से 'रेस 3' फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रुक गई थी। सलमान अबु धाबी में फिल्म का क्लाइमेक्स शूट कर रहे थे जिसे बीच में छोड़कर जोधपुर आए और वहां से सीधे जेल चले गए थे। सलमान के बाहर निकलने के कुछ दिन बाद इस फिल्म के क्लाइमेक्स के अलावा आखिरी गाने की शूटिंग मुंबई फिल्म सिटी और कश्मीर में पूरी की गई। 
विज्ञापन
These 5 films shooting stopped due to fatal accident on set
zero
'जीरो' के सेट पर शाहरुख के सिर पर गिरी थी छत
'जीरो' फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के सिर पर छत गिर पड़ी थी। इस हादसे में शाहरुख खान को तो चोट नहीं आई लेकिन टीम के दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस हादसे के बाद कुछ वक्त तक 'जीरो' फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। इसके अलावा श्रीदेवी की अचानक निधन की खबर से जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग भी कुछ दिनों के लिए रुक गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed