इस समय सोनम कपूर की शादी बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बन चुका है । कपूर फैमिली ने शादी के डेट की घोषणा भी कर दी है । 8 मई को सोनम शादी के बंधन में बंध जाएंगी । लेकिन यहां सोनम के भाई हर्षवर्धन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है ।
VIDEO: सोनम के भाई हर्षवर्धन को नहीं पता कब है बहन की शादी, सवाल पूछने पर दिया चौंकाने वाला जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षवर्धन की अपकमिंग फिल्म 'भावेश जोशी' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया । ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान जब हर्षवर्धन से उनकी बहन सोनम की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्हें पता नहीं था कि शादी कब है ।
A post shared by Harshvardhan Kapoor (@harshvardhankapoor) on
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के वीडियो के अनुसार, हर्षवर्धन ने कहा, 'हां शायद शादी 7 या 8 को है । क्यों मैं सही कह करा हूं ना ।' बता दें कि हर्षवर्धन ने ऐसा सिर्फ मजाक में कहा । हर्ष की ये बात सुन सभी हंसने लगे । हर्ष ने ऐसा शादी की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए किया ।
Watch Now! Brother Harshvardhan cracks up the audience with his reaction on #sonamkapoor 's wedding
A post shared by BollywoodLife (@ibollywoodlife) on
हालांकि परिवार ने 1 मई को ही शादी की घोषणा कर दी थी । परिवार ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर बताया कि सोनम और आनंद की शादी 8 मई को मुंबई में होगी । शादी कुछ चुनींदा मेहमानों की मौजूदगी में होगी, इसलिए परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए ।
बाद में हर्ष ने कहा, 'जी हां, मैं बहुत खुश हूं कि सोनम शादी करने जा रही है और आनंद आहूजा बहुत अच्छे इंसान हैं । शादी 7 और 8 मई को होगी ।' बता दें कि शादी के लिए सोनम कपूर का घर सज चुका है और उनके कजिन संगीत की तैयारियां कर रहे हैं ।