हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों का जनक निर्देशक श्याम रामसे को माना जाता है। हालांकि रामसे ब्रदर्स के बाद भी हिंदी सिनेमा में कई भूतियां फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों ने न सिर्फ फैंस को डराया बल्कि रातों की नींद तक हराम कर दी। आइए आपको बताते हैं उन पांच हॉरर फिल्मों के बारे में जिसने फैंस को खूब डराया।
रात
रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 1992 की फिल्म रात सुपर नेचुरल थ्रिलर थी जो अब एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रात' को देखने वाले दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म का हर सीन इतना डरावना था कि दर्शकों के डर से पसीने छूटने लगे थे। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक रामगोपाल वर्मा हैं। रात का संगीत बेहद डरावना था।
3 of 6
फिल्म राज का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
राज
राज 2002 में आई थी। शायद हिंदी सिनेमा में अब तक ऐसी डरावनी फिल्म नहीं बनी। फिल्म राज हॉलीवुड फिल्म 'What Lies Beneath' से प्रेरित थी। फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु कपल थे। मालिनी शर्मा फिल्म में भूत बनीं थीं और भूत बनने के बाद जितना डराती थीं ये तो जिसने फिल्म देखी होगी वो जरूर बता सकता है। सड़ चुका हड्डियों वाला मुंह जब लोगों को दिखता है तो अचानक चीख निकल पड़ती है। इस फिल्म के कई सीक्वल बने लेकिन इतना कोई नहीं डरा पाया।
4 of 6
हॉरर स्टोरी
- फोटो : Twitter
हॉरर स्टोरी
हॉरर स्टोरी साल 2013 में आई हॉरर फिल्म थी। इसका निर्देशन आयुष रैना ने किया था। फिल्म में रविश देसाई और हसन जैदी, करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने लिखा था। सात दोस्तों और उनकी हांटेड होटल में रात गुजारने की खतरनाक कोशिश क्या रंग लाती है यही इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गयी थी।
5 of 6
1920
- फोटो : social media
1920
विक्रम भट्ट की हॉरर सीरीज 1920 भी लोगों को डराने में कामयाब हुई थी। फिल्म में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। हिंदी में फिल्माई गई यह कहानी साल 1920 में भूतिया घर में रहने वाले एक विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का वो दृश्य जब वो उल्टे पैर से दीवार पर चढ़ती है, देखकर सिहरन होने लगती है।