बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'नो मेकअप सेल्फी' पोस्ट की है। करीना की बिना मेकअप तस्वीर कुछ लोगों को पसंद आई तो वहीं कुछ लोग उन्हें उम्र को लेकर ट्रोल करने लगे। यहां तक कि कई यूजर्स ने करीना की तस्वीर पर कमेंट किया 'अब उम्र हो गई' है। आज 'Then and Now' कॉलम में हम बात करेंगे करीना कपूर की। हम आपको बताएंगे समय के साथ करीना के लुक में कितना बदलाव आया।
2 of 5
refugee
- फोटो : file photo
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में करीना कपूर के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आया। करीना कपूर ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में करीना के अपोजिट अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म में करीना का लुक अब की अपेक्षा काफी अलग है। इसके बाद करीना 'मुझे कुछ कहना है', 'यादें', 'अजनबी' और 'अशोका' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
3 of 5
jab we met
- फोटो : file photo
करीना के लुक और एक्टिंग की सबसे ज्यादा तारीफ शाहिद कपूर के साथ आई 'जब वी मेट' फिल्म में हुई। इस फिल्म में करीना ने पंजाबी लड़की का रोल निभाया था। इस फिल्म में करीना की एक्टिंग के अलावा उनके डायलॉग बोलने के अंदाज और गेटअप को भी काफी पसंद किया गया। इसके बाद तो मानों करीना बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।
4 of 5
Kareena in Tashan Film
- फोटो : file photo
फिल्मों में किरदार के अनुसार करीना ने अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया। करीना की सैफ अली खान के साथ 'टशन' फिल्म लुक की वजह से काफी चर्चा में रही। यह फिल्म साल 2008 में आई थी जिसमें करीना पहली बार जीरो फिगर में दिखीं। कुछ लोगों को करीना का जीरो फिगर पंसद आया था तो किसी ने उनके जीरो फिगर के लुक को नापंसद किया।
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
बॉलीवुड हीरोइनें बिना मेकअप के सामने आने से कतराती थीं। हालांकि अब ट्रेंड बदल चुका है और अब एक्ट्रेसेज अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीर बिंदास होकर फैंस के साथ शेयर करती हैं। करीना से पहले भी कई सेलिब्रिटी इस तरह की तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। जिसमें काजल अग्रवाल, सोनम कपूर, मानुषी छिल्लर के अलावा कई और एक्ट्रेस शामिल हैं।