{"_id":"6abe80ece26c91243a0d8a77","slug":"mirzapur-universe-expansion-director-gurmmeet-singh-says-never-say-never-on-future-of-the-franchise-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर द मूवी: क्या और बड़ा होगा 'मिर्जापुर' का यूनिवर्स? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा; फैंस हुए एक्साइटेड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिर्जापुर द मूवी: क्या और बड़ा होगा 'मिर्जापुर' का यूनिवर्स? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा; फैंस हुए एक्साइटेड
Thu, 01 Oct 2026 09:20 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:20 PM IST
सार
Mirzapur Universe: ओटीटी पर अपनी खास पहचान बनाने के बाद मिर्जापुर फ्रेंचाइजी अब फिल्म के जरिए सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है। वहीं, अब इसके डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने आने वाले समय में 'मिर्जापुर' की दुनिया को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। अब फिल्म के डायरेक्टर ने मिर्जापुर के भविष्य के प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।
'मिर्जापुर' में आगे क्या देखने को मिलेगा?
हाल ही में स्क्रीन से बातचीत के दौरान गुरमीत सिंह ने फ्रेंचाइजी के भविष्य को लेकर बात की। उनसे पूछा गया कि क्या आने वाले समय में 'मिर्जापुर' यूनिवर्स को और आगे बढ़ाया जा सकता है, जहां अलग-अलग कहानियों के किरदार एक-दूसरे से जुड़ते नजर आएं। इस पर डायरेक्टर ने कहा कि किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
गुरमीत सिंह से यह भी पूछा गया कि फ्रेंचाइजी में आगे क्या देखने को मिलेगा। क्या एक और फिल्म आएगी या फिर इसे किसी दूसरे फॉर्मेट में आगे बढ़ाया जाएगा? डायरेक्टर ने फिलहाल इसके बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं दी।

'मिर्जापुर' वापस आएगी...
हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि दर्शकों ने अभी 'मिर्जापुर' का आखिरी हिस्सा नहीं देखा है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि 'मिर्जापुर' के देवताओं ने हमारे लिए आगे क्या तय कर रखा है, लेकिन इतना पता है कि 'मिर्जापुर' वापस आएगी। आगे जो भी होगा, वह दिलचस्प होगा। हम अब एक्सप्लोर करेंगे कि आगे किस दिशा में कहानी जाएगी।'

- फोटो : X
'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आए ये सितारे
बता दें कि 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, अभिषेक बनर्जी और मोहित मलिक जैसे कलाकार नजर आए हैं।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार 'द वन', अब भी रेस में मौजूद 'हनुमान अंश'; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन