फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काल्पनिक कहानी पर बनी ‘1962: द वॉर इन द हिल्स’ वेब सीरीज, ट्रेलर में सारा एक्शन फिल्मी है!

Mon, 15 Feb 2021 05:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
1962 — The War in the Hills trailer: Abhay Deol, Sumeet Vyas, Aakash Thosar starrer tells the riveting tale of Indo-China war
वेब सीरीज 1962: द वॉर इन द हिल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक महेश मांजरेकर की जिस वेब सीरीज को लेकर बीते एक पखवाड़े से हल्ला मचा है कि वह चीन के साथ हुए युद्ध की कोई सच्ची सी कहानी लेकर आ रहे हैं, वह दरअसल एक काल्पनिक कहानी है। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के साथ ओटीटी की तरफ से जारी इस सूचना से उन तमाम फौजी परिवारों का दिल दुख सकता है जो अपने माटी के लालों की शहादत के इस किस्से का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दावा किया गया है कि ये कहानी उस सैनिक टुकड़ी के है जिसके सवा सौ जाबांजों ने चीनी सेना के तीन हजार सैनिकों का मुकाबला किया था।

1962 — The War in the Hills trailer: Abhay Deol, Sumeet Vyas, Aakash Thosar starrer tells the riveting tale of Indo-China war
एक्टर रोहन गंडोत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इसके निर्देशक महेश मांजरेकर ने कहा, ‘‘वेब सीरीज 1962: द वॉर इन द हिल्स इतिहास के उस हिस्से को चित्रित करने के मेरे सपने का परिणाम है, जो लंबे समय पहले भुला दिया गया। कहानी काल्पनिक है लेकिन सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। हमने इस कहानी का अपने हिसाब से सृजनात्मक विस्तार किया है। लेकिन, यह कहानी केवल युद्धभूमि तक सीमित नहीं है। इसमें हमने सैनिकों के जीवन, उनके प्यार, इच्छाओं और उनके बलिदानों को भी दिखाया है।’’

1962 — The War in the Hills trailer: Abhay Deol, Sumeet Vyas, Aakash Thosar starrer tells the riveting tale of Indo-China war
अभिनेता अनूप सोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने अभिनय से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले अभिनेता अभय देओल ने 10 एपीसोड की इस सीरीज में मेजर सूरज सिंह का किरदार निभाया है। उनके साथ इस सीरीज में आकाश ठोसर, सुमीत व्यास, रोहन गंडोत्रा, अनूप सोनी, मेयांग चेंग, माही गिल, रोशेल राव, हेमल इंगले आदि मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्देशक महेश मांजरेकर के बेटे सत्या का भी इसमें एक अहम किरदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
1962 — The War in the Hills trailer: Abhay Deol, Sumeet Vyas, Aakash Thosar starrer tells the riveting tale of Indo-China war
अभिनेत्री माही गिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज का ट्रेलर बिल्कुल फिल्मी दिखता है। एक युद्ध कहानी को फिल्माने जैसा कौशल चेतन आनंद ने अपनी फिल्म ‘हकीकत’ या जे पी दत्ता ने ‘बॉर्डर’ में दिखाया, वैसा इस सीरीज के ट्रेलर में बिल्कुल नजर नहीं आया। अंधेरे में फिल्माए गए ज्यादातर दृश्यों में एक्शन निर्देशक की 1962 को लेकर की गई रिसर्च काफी कमजोर दिखती है। हवा में उछलकर सामने वाले के सीने पर लातें मारने वाले दृश्य युद्ध जैसे दृश्य नहीं लगते। बताया गया कि ये एक्शन सीन डॉन ली ने निर्देशित किए हैं जिनके खाते में ‘पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन’ और ‘स्टार ट्रेक’ जैसे तमगे शामिल हैं।

विज्ञापन
1962 — The War in the Hills trailer: Abhay Deol, Sumeet Vyas, Aakash Thosar starrer tells the riveting tale of Indo-China war
अभिनेता आकाश ठोसर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लद्दाख और भारत के दूरदराज के गांवों में शूट की गई इस वेब सीरीज के लिए खास संगीत भी बनाया गया है। 10 एपीसीड तक चलने वाली इस सीरीज में सात गाने होंगे और इनके लिए सुखविंदर सिंह, विजय प्रकाश, सलमान अली, शैली बिदवाईकर और शाहजहां मुजीब जैसे चर्चित गायकों की सेवाएं ली गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed