अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस की बहुचर्चित फिल्म 'द स्काई इज पिंक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान अपने बारे में कई खुलासे किए। अब उन्होंने शादी के बाद की अपनी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है।
2 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा से श्रीमती जोनस बनने के बाद वह कैसा महसूस करती हैं इसको लेकर ढेर सारी बातें कीं। इस पर उन्होंने कहा- 'शादी करने बाद मुझे संतोष की भावना है, ये मेरे लिए सबसे बेहतर चीज है।' इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के बारे में भी बात की।
3 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- 'मेेरे लिए सबसे आश्चर्यजनक पल वो होता है जब में रोज सुबह उठती हूं। और मैं ये सोचती हूं कि ये मेरा घर है, ये इंसान मेरा घर है। मुझे कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि मेरे माता-पिता बाहर हैं। मुझे यही लगता है कि यह वह परिवार है जिसे मैंने चुना है।' पता हो कि प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल दिसंबर में अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी।
4 of 5
PRIYANKA CHOPRA NICK JONAS
- फोटो : SELF
प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों अपनी बेबी प्लानिंग को लेकर भी ढेर सारी बातें की थीं। प्रियंका चोपड़ा से मां बनने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने उत्साहित होकर जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'मैं मां बनने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं बेकरार हूं। मेरा मतलब है कि भगवान की दुआ से सभी की जिंदगी में खूबसूरत पल आते हैं, निक और मैं भी इस पल को जरूर पाना चाहते हैं।' प्रियंका चोपड़ा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
5 of 5
the sky is pink
- फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म जय गंगाजल थी। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। वहीं 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री जायरा वसीम की मां का किरदार कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैं।
पढ़ें: निक के बच्चे की मां बनने को बेकरार हैं प्रियंका चोपड़ा, बेबी प्लानिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा