PADMAN का टाइटल ट्रैक रिलीज, एक गीत में सुनिए अक्षय कुमार की पूरी Journey
Superhero hai yeh Pagla! Meet the Madman with #ThePadManSong: https://t.co/HrwQqmulan@PadManTheFilm @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 25, 2017
इससे पहले फिल्म का पहला गाना जारी किया गया था। पहले गाने के बोल हैं 'आज से तेरी'। गाने में अक्षय, राधिका आप्टे के साथ शादी के फेरे लेते हुए दिख रहे हैं। इसमें अक्षय और राधिका की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं।
फिल्म को लेकर अक्षय के फैन्स काफी उत्साहित हैं। अब तक फिल्म के कई पोस्टर और ट्रेलर जारी किए जा चुके हैं। ट्रेलर में दर्शकों को अक्षय का वही पुराना अंदाज देखने को मिला। ट्रेलर में अक्षय हंसते-हंसाते काम की बात कह रहे हैं और सटीक निशाना लगा रहे हैं।