फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 3 दिन में ‘द ओडिसी’ ने पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा, ‘धमाल 4’ समेत बाकी फिल्मों ने की इतनी कमाई

Mon, 20 Jul 2026 08:33 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Jul 2026 08:33 AM IST
सार

Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 तारीख को भारत के थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा भारत में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में थिएटर्स में लगी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
The Odyssey Crosses 60 Crore Know Dhamaal 4 And Other Films Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, ‘ईविल डेड बर्न’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में भी लगी हुई हैं। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया।

The Odyssey Crosses 60 Crore Know Dhamaal 4 And Other Films Box Office Collection
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द ओडिसी’ 
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया जैसे स्टार्स से सजी ये मच अवेटेड फिल्म भारत में शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन इसने शुक्रवार को 17.40 करोड़, वहीं दूसरे दिन शनिवार को 22 करोड़ की कमाई की। कल रविवार को इसने 21.90 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 61.30 करोड़ का हो गया है। 

The Odyssey Crosses 60 Crore Know Dhamaal 4 And Other Films Box Office Collection
धमाल 4 - फोटो : एक्स

‘धमाल 4’ 
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने भी वीकएंड का पूरा फायदा उठाया है। फिल्म ने रविवार को 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 124.50 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Odyssey Crosses 60 Crore Know Dhamaal 4 And Other Films Box Office Collection
ईविल डेड बर्न मूवी रिव्यू - फोटो : X

‘ईविल डेड बर्न’ 
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने रविवार को 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 26.25 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन
The Odyssey Crosses 60 Crore Know Dhamaal 4 And Other Films Box Office Collection
अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X

‘अल्फा’ 
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ ज्यादा दर्शकों को इंप्रैस नहीं कर पाई है। फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में गिर गया है। फिल्म ने रविवार को केवल 64 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 57.74 करोड़ का हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed