नए साल की नई उमंगों के साथ अभिनेत्री अदा शर्मा भी अपनी नई फिल्म के साथ तैयार हैं। बीते साल लागत पर मुनाफे के हिसाब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का इकलौता नामचीन चेहरा रहीं अदा शर्मा ने अपनी अगली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
New Year 2024: दूसरों की मुस्कान बनने में ही असली कामयाबी, अदा शर्मा ने दी ‘अमर उजाला’ के पाठकों को शुभकामनाएं
अदा कहती हैं, ‘नए साल में हम सब को अपना जीवन हर दिन बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। दिल दुखाने वालों को माफ कर देना चाहिए और ये कोशिश करनी चाहिए कि हम हम हर दिन कुछ ऐसा करे जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ले आए।’
Devara: जूनियर एनटीआर ने फैंस को दी नए साल की बधाई, 'देवरा' के नए पोस्टर के साथ किया टीजर की रिलीज डेट का एलान
अपनी पहली ही फिल्म ‘1920’ में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री (बेस्ट फीमेल डेब्यू) का फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली अदा शर्मा ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में भी काम किया है। अल्लू अर्जुन के साथ बनी उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सत्यमूर्ति’ दक्षिण भारतीय सिनेमा की मेगाहिट फिल्मों में शुमार रही है। ‘कमांडो’ सीरीज की फिल्मों और वेब सीरीज में भावना रेड्डी का उनका किरदार एक्शन फिल्मों के शौकीनों का प्रिय किरदार रहा है।
Dunki: 'आसान नहीं था किंग ऑफ रोमांस के साथ रोमांस करना', तापसी ने बताया शाहरुख के साथ अपनी केमेस्ट्री का राज
अदा शर्मा कहती हैं, ‘जीवन में कोई भी सफलता आसानी से हासिल नहीं होती। इसे पाने का रास्ता सिर्फ और सिर्फ मेहनत से तय होता है। लगातार मेहनत और कामयाबी की जिद ने ही मुझे फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ तक पहुंचाया है। मेरा सिर्फ यही कहना है कि सफलता के बाद भी इंसान को अपना व्यवहार बदलना नहीं चाहिए। सफलता दर्शकों से मिलने वाले प्यार का संयोग है। साधारण परिस्थिति में हमारा विनम्र होना तो आम बात है लेकिन सफलता पाने के बाद भी अगर हम विनम्र रहते हैं तो इसका असर दूर दूर तक जाता है। ‘अमर उजाला’ के सभी पाठकों को मेरी तरफ से नववर्ष की बहुत बहुत शुभकामनाएं!’
पूर्ण शाकाहारी भोजन करने वाली अदा शर्मा नियमित पूजा अर्चना करने के साथ साथ पशुओं की देखभाल करने वाली संस्थाओं से भी जुड़ी हैं। वह मिक्स मार्शल आर्ट्स के अलावा दक्षिण की मशहूर मार्शल आर्ट्स कलारिपट्टू में भी निपुण हैं। फिल्मों में अपने एक्शन सीन्स खुद ही करने वाली अदा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में भी कई हैरतअंगेज सीन किए हैं।