फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दो हफ्ते बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम होता नहीं दिख रहा है। अभी भी लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इस फिल्म पर आम लोग तो बात कर ही रहे हैं, राजनीतिक जगत में भी फिल्म ने हलचल बढ़ा दी है। फिल्म को लेकर कई राजनेताओं के बयान सामने आए हैं। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर फारूक अब्दुल्ला ने भी बयान दिया था। एक इंटरव्यू को दौरान उन्होंने कहा था कि अगर वह इसके लिए जिम्मेदार पाए जाते हैं तो वह सूली पर चढ़ने के लिए तैयार हैं।
द कश्मीर फाइल्स: फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पल्लवी जोशी का पलटवार, बोलीं- 700 लोग एकजुट होकर झूठ नहीं बोलते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Fri, 25 Mar 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन