फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कश्मीर फाइल्स: फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पल्लवी जोशी का पलटवार, बोलीं- 700 लोग एकजुट होकर झूठ नहीं बोलते

Fri, 25 Mar 2022 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Mar 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
the kashmir files actress pallavi joshi reaction on farooq abdullah statement
पल्लवी जोशी- फारूक अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दो हफ्ते बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम होता नहीं दिख रहा है। अभी भी लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इस फिल्म पर आम लोग तो बात कर ही रहे हैं, राजनीतिक जगत में भी फिल्म ने हलचल बढ़ा दी है। फिल्म को लेकर कई राजनेताओं के बयान सामने आए हैं। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर फारूक अब्दुल्ला ने भी बयान दिया था। एक इंटरव्यू को दौरान उन्होंने कहा था कि अगर वह इसके लिए जिम्मेदार पाए जाते हैं तो वह सूली पर चढ़ने के लिए तैयार हैं।

the kashmir files actress pallavi joshi reaction on farooq abdullah statement
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

पल्लवी जोशी ने दिया करारा जवाब

फारूक अब्दुल्ला के इस बयान पर अब विवेक अग्निहोत्री की पत्नी और फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'देखिए, पॉलिटिक्स मेरा डोमेन नहीं है। मैं नहीं जानती कि किस तरह पॉलिटीशियन्स को जवाब देते हैं, लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगी कि जो हमने किया है, वह चार साल के डिटेल्ड काम के आधार पर किया है। फिल्म में वही दिखाया गया है जो रिसर्च में हमें मिला है। मेरे पास अभी भी उन सभी कश्मीरी पंडितों के बयान हैं। उन सरकारी कर्मचारियों के बयान हैं, जिन्होंने उस समय को देखा है। पुलिस से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन तक। जितनी भी घटनाएं फिल्म में दिखाई गई हैं, हमारे पास उन सभी के वीडियो एविडेंस हैं। मुझे नहीं लगता कि 700 लोग एकजुट होकर झूठ बोलेंगे।'

the kashmir files actress pallavi joshi reaction on farooq abdullah statement
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि कश्मीरी पंडितों को लेकर यह कहा जा रहा है कि उन्होंने जगमोहन (तत्कालीन गवर्नर) के साथ साठगांठ कर यहां से पलायन किया। ऐसा कुछ लोग कर सकते हैं लेकिन सभी लोग ऐसा कैसे करेंगे? पल्लवी ने सवाल किया कि आखिर क्या वजह थी कि लोगों को एक ही दिन में ऐसा करने को मजबूर होना पड़ा?
विज्ञापन
विज्ञापन
the kashmir files actress pallavi joshi reaction on farooq abdullah statement
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फारूक अब्दुला पर पलटवार करते हुए पल्लवी ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की निर्मम हत्या से दो दिन पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वहां दो दिन तक कोई भी प्रशासन नहीं था। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला तो लंदन चले गए थे। उस समय जगमोहन को गवर्नर बनाया गया था लेकिन खराब मौसम की वजह से 3 दिनों तक उन्हें जम्मू में ही रुकना पड़ा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed