{"_id":"63109418cac42a5e4c22d4b2","slug":"the-kapil-sharma-show-host-kapil-sharma-shared-video-with-krushna-abhishek-as-they-take-free-massage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kapil Sharma- Krushna Abhishek: अनबन की खबरों के बीच मुफ्त की मसाज कराने पहुंचे कपिल-कृष्णा, बिल सुनकर गए भाग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kapil Sharma- Krushna Abhishek: अनबन की खबरों के बीच मुफ्त की मसाज कराने पहुंचे कपिल-कृष्णा, बिल सुनकर गए भाग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 01 Sep 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के बीच काफी समय से अनबन की खबरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि कपिल की वजह से ही कृष्णा ने 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनने से मना किया है। हालांकि अब इन खबरों को खंडित करते हुए कपिल ने कृष्णा के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एयरपोर्ट पर मुफ्त की मसाज लेते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के इस वीडियो को फैंस भी पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा
- फोटो : सोनी टीवी
'द कपिल शर्मा शो' में अब सपना दीदी का किरदार निभाने वाले कृष्णा तो नजर नहीं आएंगे, लेकिन असल जिंदगी में कपिल और कृष्णा साथ में मस्ती करते हुए अक्सर नजर आते हैं। दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी लाइव इवेंट के लिए जाने से पहले एयरपोर्ट के लॉन्ज में मसाज का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान कृष्णा मजाकिया मूड में नजर आ रहे हैं।
3 of 4
कृष्णा अभिषेक
- फोटो : Social Media
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपिल के साथ में कृष्णा बैठे हैं। कृष्णा मसाज करने वाली महिला से पूछते हैं कि फुट मसाज के कितने पैसे हैं? इस पर महिला बताती हैं कि 15 मिनट तक मसाज फ्री है। इसके बाद कृष्णा कहते हैं कि 15 मिनट के बाद आप पैसे चार्ज करेंगी? तो महिला कहती हैं हां। इस पर कृष्णा पूछते हैं कि अभी कितना समय हो गया है? महिला कहती हैं कि 15 मिनट पूरे हो गए। इसके बाद कृष्णा और कपिल दोनों अपनी सीट से एकदम खड़े हो जाते हैं और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, 'मुफ्त की मसाज'। कपिल के इस पोस्ट को देख फैंस भी लोटपोट हो रहे हैं और साथ ही शो में कृष्णा को वापस लाने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं, कई सिलेब्स ने भी इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। विंदू दारा सिंह ने लिखा, 'पाजी जितनी भी पेमेंट दे दो कृष्णा को, वह 15 मिनट ही मसाज कराएगा, फास्ट और फ्री में।' वहीं, कृष्णा भी कपिल से साथ चल रही अनबन की खबरों को लेकर कह चुके हैं कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है और दोनों लाइव इवेंट साथ कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।