द फैमिली मैन 2 दर्शकों को बहुत पसंद आ रही हैं। इस सीरीज में काम करने हर किरदार को बहुत पसंद किया जा रहा है। सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका की छाप छोड़ते हुए लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। इन्ही में से एक हैं राजी का किरदार निभाने वाली सामंथा अक्किनेनी। सामंथा अक्किनेनी साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उनका नाम साउथ सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अदाकारों में शुमार हैं। द फैमिली मैन 2 के साथ इस अभिनेत्री ने हिंदी जगत में अपना कदम रखा है। इस सीरीज में उनके द्वारा निभाई गई राजी की भूमिका जितनी गंभीर है, उतनी ही खतरनाक भी है। द फैमिली मैन 2 में उनका मकसद सिर्फ श्रीलंकाई तमिलों को न्याय दिलाना है। इस सीरीज में सामंथा अक्किनेनी जितनी साधारण रूप में दिखी हैं, अपनी असल जिंदगी में वो इसके बिलकुल विपरीत हैं।
फैशन क्वीन है सामंथा अक्किनेनी
सामंथा अक्किनेनी परदे पर जितनी सीधी और साधारण हैं, असल जिंदगी में ये अभिनेत्री उतनी ही फैशनेबल हैं। इंडियन हो या फिर वेस्टर्न को ये अभिनेत्री अपने हर लुक को बहुत ही अच्छी तरह से कैरी करती हैं। फैशन के मामले नागार्जुन की बहू और साउथ की स्टार बड़े-बड़े फैशन कलाकारों को मात देतीं हैं। सोशल मीडिया पर जब भी वो कोई तस्वीर पोस्ट करतीं हैं तो लोग खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाते। आज हम आपको इस अभिनेत्री के 5 ऐसे फैशनेबल लुक दिखाने जा रहें हैं, जिसे देखने के बाद आप खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे और उनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।
2 of 6
सामंथा अक्किनेनी
- फोटो : Instagram
बोल्ड क्वीन है सामंथा
फैमिली मैन 2 की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी असल जिंदगी में काफी बोल्ड और बिंदास हैं। वह असल जिंदगी में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं। सामंथा जो भी कपड़े पहने उसमें वो बहुत ही प्यारी लगती हैं और हर पोशाक को वो बहुत ही आसानी से कैरी करती हैं।
3 of 6
सामंथा अक्किनेनी
- फोटो : Instagram
स्टाइलिश डिवा है सामंथा अक्किनेनी
साउथ की अभिनेत्री सामंथा अपनी फिल्मों की तरह ही अपने फैशन को लेकर भी बिलकुल परफेक्ट हैं। वो जो भी पहनती हैं उससे वह सोशल मीडिया का टेम्प्रेचर बढ़ाने में जरूर कामयाब होती हैं। सामंथा को स्टाइल डिवा कहना बिलकुल गलत नहीं होगा।
4 of 6
सामंथा अक्किनेनी
- फोटो : Instagram
परफेक्ट पोज
नीली कलर की इस जींस फिटिंग ड्रेस में सामंथा गजब की खूबसूरत लग रहीं हैं और उनका मेकअप उनके इस लुक को पूरी तरह से निखार रहा है।
5 of 6
सामंथा अक्किनेनी
- फोटो : Instagram
साड़ी में बिखेरी खूबसूरती
अपने हर लुक में कैसे खुद को ढालना हैं आप इसकी टिप्स इस अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट से ले सकतें हैं। वेस्टर्न लुक के साथ-साथ इंडियन लुक से भी सामंथा सबको दीवाना बना बनाती हैं।