कंगना रणौत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी अपनी बेबाकी बयानी को लेकर खबरों छाई रहती हैं तो कभी किसी विवाद को लेकर। एक बार फिर कंगना चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार वजह है उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना की यह फिल्म तय तारीख को रिलीज नहीं हो पाएगी। जी हां, फिल्म की रिलीज अटक गई है और ऐसी संभावना है कि अब यह फिल्म सीधे अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
2 of 4
Kangana Ranaut
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना की यह फिल्म एयरफोर्स की पायलट तेजस गिल पर आधारित है। यह फिल्म पहले 5 अक्टूबर 2022 रिलीज होनी थी। लेकिन, अब ऐसी चर्चा है कि फिल्म की रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है। कहा जा रहा है कि फिल्म का अभी कुछ वीएफएक्स वर्क बाकी है। पेंडिंग काम को पूरा होने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है, इसलिए यह फिल्म तय तारीख को रिलीज नहीं हो पाएगी।
3 of 4
Kangana Ranaut
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह फिल्म रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले बन रही है। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा सर्वेश मेवाड़ा ने संभाला है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी। हाल ही में यह दावा भी किया गया था कि मेकर्स इस फिल्म को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में ही दस्तक देगी।
4 of 4
Kangana Ranaut
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अभी काफी ज्यादा काम बचा हुआ है। मेकर्स नहीं चाहते कि जल्दबाजी में फिल्म में कोई कमी रहे। ऐसे में उन्होंने इस साल दिसंबर में या जनवरी 2023 तक फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म भारतीय वायु सेना की महिला पायलट की कहानी पर आधारित है। फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन दिखाती नजर आएंगी। कंगना के अलावा फिल्म में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा और पंकज त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।