अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफें हो रही हैं। इसके अलावा तारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल, तारा ने यह तस्वीरें फ्रेंडशिप डे के मौक पर साझा की हैं।
Tara Sutaria: अपने इस करीबी के साथ तारा ने मनाया फ्रेंडशिप डे, बोलीं-बिना शर्त प्यार करने वाले को...
तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। दोनों तस्वीरों में वह अपने पैट के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने क्यूट से पैट को एक टॉवेल में लपेटा हुआ है और उसे गोदी में बिठाकर पोज देती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में तारा का लुक कमाल का लग रहा है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को भी काफी करीने से सजा रखा है। तारा ने पीच कलर की ड्रेस पहन रखी है। तस्वीरों में उनका लाइट मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इन तस्वीरों के साथ तारा ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे! जो हमें बिना किसी शर्त के प्यार देते हैं और यह बताते हैं कि वास्तव में विश्वास और प्यार का क्या मतलब है!'
तारा की इन तस्वीरों पर फ्रेंड्स की काफी अच्छी प्रतक्रिया सामने आ रही है। उनके चाहने वाले तस्वीरों पर हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं तो कुछ तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा है, 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैम आपकी एक्टिंग गजब है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'मैम आपका बिग फैन हूं।' पर्सनल लाइफ की बात करें तो तारा लंबे वक्त से आदर जैन को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। हाल ही में तारा उनका बर्थडे मनाती नजर आईं।