तनुश्री दत्ता लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। 2018 में वे उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने मी टू के तहत खुद पर यौन शोषण का खुलासा किया। उनके खुलासे के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी कई अभिनेत्रियां और मॉडल सामने आईं और अपनी आप बीती बताई। अब ऐसी चर्चा है कि तनुश्री दत्ता फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं। दरअसल ऐसे कयास इसलिए लग रहे हैं क्योंकि उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखने को मिल रहा है।
2 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : Instagram/iamtanushreeduttaofficial
तनुश्री दत्ता ने 15 किलो वजन कम किया है और खुद को फैट टू फिट कर लिया है। सोशल मीडिया पर उनके ट्रांसफॉर्मेशन लुक की तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। प्रशंसक उनकी वापसी के कयास से काफी खुश हैं और उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।
3 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : Instagram/iamtanushreeduttaofficial
वजन कम करने की इस यात्रा के बारे में तनुश्री दत्ता ने विस्तार से एक पोस्ट में बताया है। तनुश्री लिखती हैं कि ‘मेरे 15 किलो वजन कम करने का बड़ा रहस्य है। कई लोग पूछते हैं कि क्या मैंने उपवास रखकर ऐसा पाया। सोशल मीडिया पर लोग बस यह सोचकर परेशान हो रहे हैं कि मेरे साथ क्या हुआ और मैंने इतना कम कैसे कर लिया। खैर यह सब एक दिन में नहीं हुआ है।‘
4 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : Instagram/iamtanushreeduttaofficial
तनुश्री आगे लिखती हैं कि ‘इसे पाने के लिए एक साल का समय लगा। तो यहां बताती हूं- लगातार व्यायाम और स्वस्थ आहार के साथ मैंने एक समग्र जीवन शैली का पालन किया। सप्ताह की शुरुआत मैं एक दिन के उपवास (शिव भक्त) के साथ करती हूं और बाकी सप्ताह एक समग्र, जैविक, आयुर्वेदिक जीवन शैली जीती हूं। पिछले साल महाकालेश्वर के दर्शन के बाद मैंने इस व्रत की शुरुआत की।‘
5 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : Instagram/iamtanushreeduttaofficial
तनुश्री दत्ता ने इस पोस्ट में आगे बताया कि उन्होंने किस तरह से डाइट लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि वे अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक से बेहद खुश हैं। बता दें कि तनुश्री ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता। उसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। तनुश्री आखिरी बार साल 2010 में फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में नजर आई थीं।