भारत में मीटू मूवमेंट को देश भर में फैलाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का 19 मार्च को जन्मदिन है। साल 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली परिवार में जन्मी तनुश्री ने वहीं अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन करने के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं और पढ़ाई बीच में छोड़ दी। तनुश्री ने साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उसके बाद वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनीं।
लेकिन आज हम बात करेंगे उस गाने की शूटिंग के दौरान की कहानी जिसकी वजह से तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लागाया। दरअसल तनुश्री ‘फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में लीड किरदार निभा रही थीं लेकिन एक गाने को लेकर नाना पाटेकर और तनुश्री में विवाद हो गया जिसके बाद तनुश्री ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था।
इस फिल्म का आइटम नंबर बाद में राखी सांवत ने किया था। गाने के बोल थे 'नियत का सौदा है'। इस गाने में राखी सावंत नाना पाटेकर के साथ डांस करती दिखाई दी थीं। राखी ने एक इंटरव्यू में इस गाने की शूटिंग के दैरान का किस्सा बताते हुए कहा था- नाना पाटेकर के कहने पर जब मैं सेट पर पहुंची तब तनुश्री ने खुद को वैनिटी वैन में कैद कर लिया था।
4 of 5
rakhi sawant and tanushree
- फोटो : social media
राखी ने बताया था- गोरेगांव के फिल्मिस्तान स्टूडियो में गाने की शूटिंग हो रही थी, मैंने घबराकर मास्टर जी से पूछा था, 'ये सब क्या हो रहा है।' इसपर उन्होंने कहा, 'ये गाना तनुश्री दत्ता का था, हमने थोड़ा शूट भी किया था। 4-5 घंटे से हम उसे बुला रहे हैं पर वह वैन का दरवाजा ही नहीं खोल रही है।' राखी ने बताया कि मैंने सोचा मैं उसे फोन करूं तो उसने मेरा भी फोन नहीं उठाया।'
5 of 5
Tanushree Dutta
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तनुश्री ने 25 सितंबर 2018 को एक इंटरव्यू में कहा था कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की और कोरियोग्राफर के साथ मिलकर गाने में कुछ इंटीमेट डांस स्टेप करवाए थे। ये बहुत ही शर्मिंदा करने वाला और मेरे आत्म-सम्मान को चोट पहुंचाने वाला हादसा था।