कभी अपनी अदाओं से सभी फैंस को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का आज जन्मदिन है। तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। तनुश्री आज बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से सबको अपना 'आशिक' बना दिया था। आज हम आपको तनुश्री के जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 6
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता बंगाली परिवार से आती हैं। उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई की। ग्रेजुएशन करने के दौरान वह मॉडलिंग करने लगीं और पढ़ाई बीच में छोड़ दी। इसके बाद साल 2004 में तनुश्री दत्ता ने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया, जिसमें वह टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं।
3 of 6
तनुश्री दत्ता
- फोटो : Instagram
तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी से साथ बोल्ड सीन्स दिए थे, जिससे वह काफी चर्चा में आ गई थी। उसी साल तनुश्री ने तेलुगु फिल्म वीरभद्र में भी काम किया था। इसके बाद 'भागम भाग', 'डोल', '36 चाइना टाउन', 'स्पीड', 'गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय', 'चॉकलेट' और 'रकीब' कई फिल्मों में काम किया। तनुश्री को आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा दिया था।
4 of 6
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 2012 में जब एक इवेंट में तनुश्री पहुंची तो लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए थे। कभी अपने हॉट अवतार के लिए जानी जाने वाली तनुश्री इतना बदल गई की, लोग उन्हें एक बार को तो पहचान ही नहीं पाए। तनुश्री ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में इतने बोल्ड सीन्स करने का पछतावा है।
5 of 6
तनुश्री दत्ता
- फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो काम से ब्रेक लेने के बाद तनुश्री ने अध्यात्म की ओर अपना रुख कर लिया था। डिप्रेशन का शिकार होने पर वह आश्रम में रहने लगी थीं। लद्दाख में तनुश्री ने बौद्ध ध्यान संबंधी श्वास तकनीक भी सीखी, जिससे उन्हें डिप्रेशन के बाहर निकलने में काफी मदद भी मिली।