मशहूर स्टैंडअप आर्टिस्ट और कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। 'इनसाइड एक्सेस' चैट शो के दौरान जब तन्मय से पूछा गया कि यदि उन्हें राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल के अंदर तक पहुंच सुलभ हो जाए तो वह क्या करेंगे?
तन्मय का जवाब सुन राहुल गांधी के फैंस को बुरा लग सकता है। दरअसल इस सवाल के जवाब में तन्मय ने कहा, मैं उनका ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दूंगा। मैं इसे तुरंत डिलीट कर दूंगा।
तन्मय ने आगे कहा, मैं हर किसी के साथ ईमानदार रहना चाहूंगा। दरअसल, मैं राजनीतिज्ञ नहीं बनना चाहता, लेकिन मुझे बनना होगा। इतना ही नहीं तन्मय ने अपनी बातचीत में सिर्फ गांधी का ही जिक्र नहीं किया उन्होंने कहा, मोदीजी, अमित शाह और अरुण जेटली, यदि मेरे पास हैं, तो किसी और की जरूरत नहीं है।