बॉलीवुड एक्टर अजय को काफी शांत स्वभाव का माना जाता है। लेकिन ऐसा उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल नहीं मानती हैं। काजोल का मानना है कि अजय अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। खासकर जब बात उनकी बेटी नीसा देवगन की हो, तो अजय बंदूक उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
2 of 5
काजोल के साथ नीसा
- फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी वेबसाइट हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार काजोल से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि लव और रिलेशनशिप को लेकर सलाह लेनी हो तो नीसा और युग किसके पास जाएंगे? इस सवाल के जवाब में काजोल ने कहा कि, 'नीसा मेरे ही पास आएगी। क्योंकि अजय इस तरह के इंसान हैं जो ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सुनते ही प्रोटेक्टिव नेचर दिखाते हुए 'शॉटगन लेकर खड़े हो जाएंगे'।
3 of 5
Ajay Devgn, Kajol and Yug
- फोटो : twitter
वहीं काजोल ने आगे कहा, 'युग जरूर अपने पिता अजय के पास जाएगा। क्योंकि वो अजय को काफी कूल मानता है।' काजोल ने बताया कि अजय अपने बच्चों के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। उनका बस चले तो वो बच्चों की हर चीज में दकल देने लग जाएं और उनसे जुड़ी हर चीज को ट्रैक करें।
4 of 5
पिता अजय के साथ नीसा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में अजय ने बेटी नीसा के ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है। दरअसल मई में अजय के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया था जिसके अगले ही दिन नीसा को सैलून में देखा गया था। जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा था। वहीं इसके सात महीने बाद अब अजय ने बेटी का बचाव करते हुए कहा, 'उस दौरान बच्चे काफी रो रहे थे और पिता के निधन के एक दिन बाद मैंने ही बेटी को बाहर भेज दिया था ताकि उनका मूड थोड़ा ठीक हो जाए।'
5 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि काजोल और अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज होगी।
पढ़े: दादा के निधन के अगले ही दिन सलून जाने पर नीसा को किया गया था ट्रोल, अब अजय देवगन ने कही ये बात