सैफ अली खान इन दिनों लंदन में फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान करीना कपूर भी उनके साथ हैं। पिछले कुछ समय से सैफ परिवार के साथ यूरोप के कई जगहों पर छुट्टियां मनाते हुए देखे गए थे। जहां तैमूर सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहे।
पापा सैफ के साथ फिल्म के सेट पर पहुंचे तैमूर, लंदन की सड़कों पर यूं कर रहे मस्ती
अब तैमूर का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो सैफ अली खान के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर लंदन की है जहां सड़क किनारे खड़े होकर वो सैफ अली खान के पैरों को पकड़ रहे हैं। वहीं तैमूर की शरारतें देख पास खड़ीं करीना कपूर मुस्कुरा रही हैं।
Taimur is in playing mood on the set of his father 😊
A post shared by Taimur ali khan (@taimuralikhanpataudiakanawab) on
इससे पहले सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे लेकिन इस दौरान एक पाकिस्तानी फैन ने उनसे बदतमीजी करते हुए लगातार उन पर कमेंट्स करने लगा। पाकिस्तानी फैन सैफ का वीडियो बनाता है और कहता है कि 'जैसा कि आप देख सकते हैं कि ये इंडियन क्रिकेट टीम के 11वें वॉटर ब्वॉय हैं। इन्होंने हर फिल्म में पाकिस्तानियों को मारा है। ये उनके साथ उनकी बिटिया रानी (आलिया) हैं।'
बता दें कि जवानी जानेमन सैफ अली खान के होम प्रोडक्शन ब्लैक नाइट फिल्म के तहत बन रही हैं। इसे नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स सीजन 2 में भी सैफ दिखाई देंगे। यह वेबसीरीज अगस्त में रिलीज की जाएगी।