बॉलीवुड और होली के त्योहार का अपना अलग संगम है। आज (21 मार्च) पूरा देश रंगों का त्योहार होली का आनंद उठा रहा है। हर कोई अपने तरह की होली खेलता है। जब बॉलीवुड स्टार्स की बात आती है तो उनके फैन्स को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि उनके चहेते अभिनेता और अभिनेत्री इस दिन को कैसे सेलिब्रेट करते हैं। तो ऐसे में इस होली पर किन-किन बॉलीवुड स्टार्स ने कैसे किया सेलिब्रेट तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं।
तस्वीरें: बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे खेली जमकर होली, सलमान-शाहरुख-प्रियंका ने भी दी बड़ी बधाई
बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर वरुण धवन की होली की एक फोटो सामने आई हैं जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ खड़े दिख रहे हैं। दोनों के गालों पर हलका-हलका गुलाल लगा हुआ है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। खबर है कि वरुण और नताशा जल्द ही शादी करने वाले हैं।
A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama) on
होली के इस हुड़दंग में बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित भी शामिल हुईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस होली की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में माधुरी के पति राम नेने और बेटा नजर आ रहे हैं। साथ में कुछ रिश्तेदार भी हैं। तस्वीरों में सबके चेहरों पर गुलाल और रंग लगा हुआ है। तस्वीर से पता चल रहा है कि माधुरी ने इस होली को खूब इन्जॉय किया है।
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
लोकप्रिय आइटम नंबर 'दिलबर-दिलबर' से बॉलीवुड में रातोंरात मशहूर हुईं अभिनेत्री नोरा फतेही की भी होली की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में वह नमस्कार करते हुए सबको होली की बधाई देती दिख रही हैं। उनके साथ डीजे स्नेक भी दिख रहे हैं।
A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama) on
बात-बात पर सुर्खियां बटोरने वाले तैमूर अली खान इस साल अपनी दूसरी होली मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें आई हैं जिनमें वह अपनी घर की छत पर पिचकारी लिए दिख रहे हैं। तैमूर के साथ उनकी मेड भी हैं, लेकिन इस तस्वीर में उनके माता-पिता करीना कपूर खान और सैफ अली खान कहीं नजर नहीं आ रहे। बता दें कि सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने तैमूर को ट्रोल कर उनकी पिचकारी पर टिप्पणी भी कसी है।
#TaimurAliKhan is in #Holi mode
A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama) on