तापसी पन्नू की 'थप्पड़' फिल्म की गूंज भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक न सुनाई दी हो लेकिन फिल्म की कहानी की चारों तरफ तारीफ हो रही है। इस फिल्म की पटकथा 'थप्पड़' पर आधारित है जो ये दिखाता है कि थप्पड़ सिर्फ चेहरे पर नहीं पड़ता बल्कि इंसान को अंदर तक कितनी चोट पहुंचाता है। इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और अभी तक बजट नहीं निकाल पाई है। जानिए 'थप्पड़' फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन कितना रहा।
2 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
इस फिल्म ने सातवें दिन अनुमान के मुताबिक 2 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'थप्पड़' ने पहले दिन 3.07 करोड़, दूसरे दिन 5.05 करोड़, तीसरे दिन 6.54 करोड़, चौथे दिन 2.03 करोड़, पांचवें दिन 2.21 करोड़ और छठे दिन 2.1 करोड़ का कलेक्शन किया।
3 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
इस तरह से तापसी पन्नू की 'थप्पड़' अभी तक कुल 22.79 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की कुल रिलीज लागत 30 करोड़ है। इसमें 23 करोड़ रुपये फिल्म की मेकिंग और सात करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार प्रसार में हुआ खर्च शामिल है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है फिल्म बजट निकालने से कोसों दूर है।
4 of 5
बागी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
अब इस फिल्म के कलेक्शन पर भी असर पड़ सकता है इसकी वजह टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' का रिलीज होना है। 'बागी 3' फिल्म इस शुक्रवार यानी कि 6 मार्च को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख हैं। रिलीज से पहले फिल्म की मुंबई में स्क्रीनिंग भी रखी गई जिसमें कई सितारे पहुंचे।
5 of 5
बागी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'बागी 3' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म के स्क्रीन काउंट की बात करें तो भारत में 400 और ओवरसीज में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। यानी कि वर्ल्ड वाइल्ड कुल 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। यह फिल्म बागी सीरीज की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म 'बागी' साल 2016 में आई थी और 'बागी 2' 2018 में रिलीज हुई थी। दोनों ही सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
जन्मदिन के बाद हितेन तेजवानी हुए रोमांटिक, पत्नी गौरी संग शेयर की Liplock तस्वीर