{"_id":"5d033a0d8ebc3e24e93d6509","slug":"taapsee-pannu-film-game-over-competition-at-box-office-with-bharat-and-mib-international","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तापसी की स्टार पॉवर का इम्तिहान, एलियंस से लड़ेंगे नए सितारे, दोनों फिल्मों की इतनी हो सकती कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तापसी की स्टार पॉवर का इम्तिहान, एलियंस से लड़ेंगे नए सितारे, दोनों फिल्मों की इतनी हो सकती कमाई
Fri, 14 Jun 2019 11:55 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Game Over, Salman Khan, bharat, MIB: International
- फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा का सुल्तान कौन है, ये बात सलमान खान ने इस हफ्ते अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट बदलकर साबित कर दी। अब शुक्रवार को भी कोई सूरमा सलमान की फिल्म भारत से भिड़ने बॉक्स ऑफिस पर नहीं उतरा है। हिंदी बाजार में मुकाबले में हैं दो डब फिल्में, जिनका कुल कलेक्शन भारत की ओपनिंग डे की कमाई का एक चौथाई भी होने की उम्मीद नहीं है।
Game Over
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर जो दो फिल्में रिलीज हो रहीं हैं, उनमें से पहली है हिंदी सिनेमा में खुद को साबित करने की जद्दोजहद में लगीं तापसी पन्नू। तापसी पन्नू ने अमिताभ बच्चन के साथ पिंक और बदला में व दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म सूरमा में अच्छा काम किया। मनमर्जियां में भी तारीफें बटारने वाली तापसी की फिल्म गेम ओवर उनका लिटमस टेस्ट है।
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
गेम ओवर फिल्म तय करेगी कि तापसी की पिछली फिल्मों की कामयाबी में उनका क्रेडिट कितना है। हजार से कभी कम स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही गेम ओवर को ऑफ बीट फिल्म माना जा रहा है। फिल्म की कहानी काफी फैलाव लिए हुए है और कहानी का सिरा अंत तक पकड़ नहीं आता। गेम ओवर को बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने के लिए हिंदी पट्टी में कम से कम पांच करोड़ का कारोबार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एवेंजर्स सीरीज के दो मशहूर कलाकार क्रिस हेम्सवर्थ और टेसा थॉम्पसन दिखेंगे मेन इन ब्लैक सीरीज की चौथी फिल्म, एमआईबी: इंटरनेशनल में। मेन इन ब्लैक फ्रेंचाइजी भारत में भी काफी मशहूर रही है, लेकिन इस बार फिल्म में न विल स्मिथ हैं और न टॉमी ली जोन्स। ऐसे में इस फ्रेचाइजी का पूरा दारोमदार इसकी नई कहानी और इस कहानी के अमेरिका से बाहर निकलने के असर से तय होगा।
विज्ञापन
bharat film
- फोटो : social media
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक एमआईबी इंटरनेशनल हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम मिलाकर करीब दो हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म के ओपनिंग वीकएंड का बिजनेस बहुत ज्यादा रहने की उम्मीद नहीं है और फिल्म अगर पहले हफ्ते में 10 करोड़ रुपये भी कमाती है तो इसका बिजनेस संतोषजनक माना जा सकता है। उधऱ, सलमान खान की फिल्म भारत अब भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और अच्छा बिजनेस कर रही है। शुक्रवार को रिलीज हो रही गेम ओवर और एमआईबी इंटरनेशनल को सलमान से तो मुकाबला करना ही है, साथ ही रविवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में होने वाले भारत पाकिस्तान मैच की चुनौती भी इनके सामने है।