बॉलीवुड में विदेशी फिल्मों के रीमेक का चलन कोई नया नहीं है। वर्षों से यह ट्रेंड बदस्तूर चला आ रहा है। हाल ही में रिलीज हुआ आमिर खान की फिल्म 'लाल' सिंह चड्ढा' इसका एक परफेक्ट उदाहरण है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि विदेशी फिल्मों के रीमेक से दर्शक जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो जाती है। आमिर की फिल्म के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। लाल सिंह चड्ढा के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच बड़े पर्दे पर एक और फिल्म रिलीज हो गई है जो रीमेक है। यह फिल्म तापसी पन्नू की 'दोबारा' है। यह स्पेनिश फिल्म 'मिराज' का हिंदी रूपांतरण है जिसे अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्पेनिश फिल्मों की रीमेक है।
2 of 4
द बॉडी
- फोटो : सोशल मीडिया
द बॉडी
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द बॉडी' एक स्पेनिश फिल्म की रीमेक थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया था। इसके अलावा फिल्म में ऋषि कपूर भी दिखे थे। जीतू जोसेफ ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही थी।
3 of 4
गुजारिश
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजारिश
मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश बॉलीवुड की कल्ट मूवीज में शुमार की जाती है। इस फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। फिल्म में ऋतिक के साथ ऐश्वर्या राय भी मुख्य भूमिका में दिखी थीं।
4 of 4
बदला
- फोटो : सोशल मीडिया
बदला
ऐसा पहली बार नहीं है जब तापसी किसी स्पेशनिश फिल्म की हिंदी रीमेक में नजर आ रही हैं। इससे पहले भी वह ऐसी फिल्म में काम कर चुकी हैं जो रीमेक थी। इस फिल्म का नाम बदला था। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इसका निर्देशन कहानी फेम डायरेक्टर सुजोय घोष ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया था।