बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिटनेस फ्रीक ऋतिक अपने हर फिल्म के लिए लुक पर खूब मेहनत करते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने फिटनेस का वीडियो शेयर करते रहते हैं।
ऋतिक को देख 20 साल बाद फिर से जागा सुजैन का प्यार, वीडियो में दिखा सबूत
ऋतिक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा कि 'टारफॉर्मेंसन जर्नी का दूसरा दिन, पिछले कुछ समय से चोटों के कारण जीरो मोमेंटम रैप्स शुरू किए हैं। इससे मुझे मजबूती मिलेगी।'
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
फैंस तो ऋतिक रोशन के वीडियो पर कमेंट कर ही रहे हैं वहीं उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान भी इसमें पीछे नहीं हैं। ऋतिक के वीडियो पर सुजैन ने लिखा- 'आप 20 साल पहले की तुलना में ज्यादा हॉट लग रहे हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो फैंस को ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इसी साल 26 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म पिछले काफी समय से अधर में लटकी पड़ी है। कभी डायरेक्टर विकास बहल के ऊपर लगे मीटू के आरोपों के कारण इसके पोस्ट प्रोडक्शन में देरी हुई तो कभी कंगना रनौत की मणिकर्णिका के कारण इसकी रिलीज डेट बदलनी पड़ी।
पहले ये फिल्म इसी 25 जनवरी को रिलीज होनी थी। फिर खबर आई कि निर्माताओं ने फिल्म के कुछ और हिस्से की शूटिंग करने का फैसला किया है, जिससे इस बायोपिक को बेहतर और व्यापक रूप दिया जा सके।