बॉलीवुड के ऐसे कई बाल कलाकार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उनमें से कुछ ने तो बड़े होने के बाद भी खूब नाम कमाया तो वहीं कई कलाकार ऐसे हैं जो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। आगे की स्लाइड में चलिए हम आपको ऐसे ही बाल कलाकारों के बारे में बताते हैं।
2 of 7
kunal khemu
- फोटो : social media
राजा हिंदुस्तानी, जख्म और हम हैं राही प्यार के फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका निभाने वाले एक्टर कुणाल खेमू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुणाल खेमू की हालिया रिलीज कलंक है। उनकी बचपन की फिल्मों को देखें तो कुणाल आज भी हूबहू दिखते हैं।
3 of 7
pooja ruparel
- फोटो : social media
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस पूजा रुपारेल को आज एकबारगी तो पहचान पाना भी मुश्किल है। 36 साल की हो चुकीं पूजा बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन भी काम करती हैं।
4 of 7
jhanak shukla
- फोटो : file photo
आपने साल 2003 में आई फिल्म कल हो ना हो देखी होगी तो आपकी नजर इस क्यूट सी लड़की पर जरूर पड़ी होगी। इस चाइल्ड एक्ट्रेस का नाम झनक शुक्ला है। फिल्म में झनक ने प्रीति जिंटा की छोटी बहन का किरदार निभाया था।
5 of 7
sana saeed
- फोटो : social media
फिल्म कुछ-कुछ होता है कि अंजली तो आपको याद ही होगी, क्योंकि फिल्म में अंजली का किरदार बेहद अहम था। बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजली का किरदार निभाने वालीं इस एक्ट्रेस का नाम सना सईद है और वह साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में देखी जा चुकी हैं।