हाल ही में आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का एलान किया था। खबर के सामने आने के बाद पहले सुष्मिता के भाई और फिर कथित एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन का बयान सामने आया था। वहीं अब ललित मोदी के परिवार वालों ने इस खबर पर रिएक्ट किया है। जी हां, ललित मोदी के बेटे रुचिर ने अपने पिता और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के रिश्ते पर टिप्पणी की है।
2 of 5
ललित मोदी और सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
रुचिर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं सच बताऊं तो मुझे किसी पर टिप्पणी करना पसंद नहीं। किसी के पर्सनल मैटर्स पर तो बिल्कुल भी नहीं। और फैमिली पॉलिसी के तहत मैं उन पर कमेंट नहीं कर सकता। यह उनका जीवन है और यह उनका निर्णय है।"
3 of 5
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहमन ने दिया ऐसा रिएक्शन
एक इंटरव्यू के दौरान रोहमन ने कहा- प्यार खूबसूरत है, इसलिए उन्हें खुश रहने दीजिए। मुझे इतना पता है कि अगर उसने किसी को चुना है तो वो उसके लायक है। इसके अलावा रोहमन ने अपनी स्टोरी पर लिखा- किसी पर हंसने से सुकून मिल जाये तो हंस लेना, क्योंकि परेशान वो नहीं तुम हो। यानि रोहमन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ ललित को देखकर दुखी नहीं हैं।
4 of 5
सुष्मिता सेन, ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता के भाई ने कह दी थी यह बात
ललित मोदी के एलान के बाद एक मीडिया हाउस ने सुष्मिता सेन के भाई और टीवी अभिनेता राजीव सेन से संपर्क किया। राजीव सेन ने कहा, “मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करना चाहूंगा। मुझे इस बारे में काेई जानकारी नहीं है। मेरी बहन ने अब तक अपनी ओर से इस खबर की पुष्टि भी नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।”
5 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : social media
सुष्मिता ने तोड़ी चुप्पी
ललित मोदी की पोस्ट के तकरीबन 21 घंटे बाद सुष्मिता सेन ने रिएक्ट किया है। अभिनेत्री ने बेटियों के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, मैं एक खुश जगह पर हूं !!! न ही शादी हुई है... न कोई अंगूठी ... बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं !!" सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, "पर्याप्त स्पष्टीकरण दे चुकी हूं...अब वापस काम पर फोकस करना है!! मेरी खुशी में हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद ... और जो साथ नहीं देते हैं उनके लिए ... वैसे भी 'आपका इससे कोई लेना देना नहीं है' !!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!!"