सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ योग करती नजर आ रही हैं।
सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल संग किया योग, बाद में ब्वॉयफ्रेंड ने इस अंदाज में किया KISS, देखें VIDEO
शेयर किए गए वीडियो में सुष्मिता, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन के साथ अलग-अलग योगासन कर रही हैं। करीबन 4 मिनट के इस वीडियो में दोनों जमकर योग कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है और आखिरी में रोहमन सुष्मिता के माथे पर किस करते हुए दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
बता दें लॉकडाउन में सुष्मिता सेन रोहमन शॉल, बेटी रिनी और अलीशा के साथ हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों से लेकर वीडियो में रोहमन और सुष्मिता के बीच का जो प्यार और बॉन्ड नजर आता है, उन्हें देख यह कोई नहीं कह सकता कि इनकी उम्र के बीच 16 साल का फर्क है। सुष्मिता के फैन्स भी इस बॉन्ड को काफी पसंद करते हैं।
एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने बताया था कि उनके और रोहमन के रिश्ते की शुरुआत इंस्टाग्राम चैटिंग से हुई थी। शुरुआती बातचीत के बाद रोहमन ने उन्हें फुटबॉल मैच देखने के लिए बुलाया, लेकिन सुष्मिता ने साथ में कॉफी पीने की बात कही और इस तरह दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ।