बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से अधिक हो चुका है। एक तरफ जहां सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया सहित कई सितारे भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि दूसरी ओर मुंबई पुलिस भी इस मामले की जांच तेजी से कर रही है। ऐसे में अब फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Sushant Singh Rajput Case: बयान दर्ज करवाने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे राजीव मसंद, सुशांत की फिल्मों को दी थी निगेटिव रेटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद को मुंबई पुलिस ने बांद्रा स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया है। राजीव की बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचने की तस्वीरें भी एएनआई ने जारी की हैं। राजीव मसंद पर ऐसा आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर सुशांत की फिल्मों को निगेटिव रेटिंग दी थी।
Mumbai: Film critic Rajeev Masand arrives at Bandra police station to record his statement in connection with actor Sushant Singh Rajput's suicide case. pic.twitter.com/8XoQ3hwwzt
सुशांत सिंह राजपूत मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जिसके तहत अब राजीव मसंद का बयान दर्ज किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक राजीव मसंद ने सुशांत को लेकर कई निगेटिव आर्टिकल लिखे थे। साथ ही सुशांत की फिल्मों को निगेटिव रेटिंग भी दी थी।
कहा जा रहा है कि राजीव ने कुछ लोगों के कहने पर सुशांत की फिल्मों को निगेटिव रेटिंग दी थी। इसी संदर्भ में पुलिस ने पूछताछ के लिए राजीव मसंद को बुलाया है। उनसे पूछताछ में पता किया जाएगा कि ये सभी आरोप कितने सही हैं और कितने गलत। वहीं सुशांत के केस में राजीव के अलावा भी नामी गिरामी लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही लगातार पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। मामले को लेकर सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, सुशांत के मैनेजर सिद्धार्थ पीठानी, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा और शेखर कपूर जैसे कई बड़ी हस्तियों से पहले पूछताछ की जा चुकी है। सभी के बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पढ़ें: शाहरुख खान ने प्लास्टिक से ढका 'मन्नत', सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, जानिए वजह