{"_id":"608697952b7ed4677c43564f","slug":"sushant-singh-rajput-sister-shweta-singh-kirti-shares-last-post-of-bhai-says-pain-can-shatter-you-into-pieces","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह की बहन ने साझा किया अभिनेता का आखिरी पोस्ट, भावुक होकर बोलीं- मेरा दिल दर्द से भर जाता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह की बहन ने साझा किया अभिनेता का आखिरी पोस्ट, भावुक होकर बोलीं- मेरा दिल दर्द से भर जाता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Apr 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : Instagram
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के सदमे से उनके फैंस और उनका परिवार अभी तक उबर नहीं पाए हैं। उनकी बहनें अक्सर सोशल मीडिया पर अपने भाई से जुड़े पोस्ट साझा करती रहती हैं और उन्हें याद करती हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई का एक पोस्ट साझा किया है, जिस पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : Social Media
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट साझा किया, जो कि सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट था। श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के इंस्टाग्राम का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी मां के साथ कोलाज में एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही श्वेता ने अपने दिल का दर्द याद बयां किया है।
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : Instagram
श्वेता ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भाई का आखिरी पोस्ट, मेरे दिल दर्द से भर जाता है कि जब मुझे ये एहसास होता है कि मैं तुम्हें कभी असलियत में नहीं देख पाऊंगी। किस तरह दर्द आपको कई टुकड़ों में तोड़ देता है! हम जितना उन टुकड़ों को संभालने और वापस बनाने की कोशिश करते हैं, उतना ही लगता है कि ये नामुमकिन काम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी पोस्ट
- फोटो : Instagram
सुशांत ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी और अपनी मां की एक तस्वीर को पोस्ट किया था। सुशांत ने अपनी मां को याद करते हुए 3 जून 2020 को ये पोस्ट शेयर की थी। इसके 11 दिनों बाद ही उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
के.के. सिंह और सुशांत सिंह राजपूत
गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके पिता की शिकायत के बाद इस मामले में जांच शुरू हुई। इस केस के चलते ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू कर दी थी। अभी तक इस मामले में सीबीआई जांच चल रही है और लोगों को उनकी जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।