सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके प्रशंसक सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरों और वीडियोज से फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच इंस्टाग्राम ने उनके नाम के आगे रिमेम्बरिंग यानी यादगार लिखा है।
सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट को इंस्टाग्राम ने बताया 'यादगार', फैंस हुए भावुक
दरअसल, इंस्टाग्राम मशहूर हस्तियों की मौत के बाद उनके अकाउंट को यादगार अकाउंट के रूप में बना देता है और उस हस्ती के नाम के आगे रिमेम्बरिंग लिख दिया जाता है। सुशांत के प्रशंसकों के लिए ये काफी भावुक पल है क्योंकि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं।
Receive without pride, let go without attachment. #Meditations
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on
फिल्मों से इतर सुशांत सिंह राजपूत का असल किरदार भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं था। ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर ही पता चलता है। आमतौर पर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों के फॉलोअर्स की संख्या लाखों में होती है लेकिन खुद ये हस्तियां गिने चुने लोगों को ही फॉलो करती हैं। हालांकि सुशांत के साथ ऐसा नहीं था।
सुशांत ने इंस्टाग्राम पर करीब सात हजार लोगों को फॉलो किया हुआ था। प्रशंसकों के सवालों के जवाब हों या उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना हों सुशांत अक्सर उनकी इच्छाएं पूरी करते थे।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस अब तक सुशांत के घरवालों और उनके कुछ करीबी दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है। गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया। नौ घंटे तक चली इस पूछताछ में पुलिस ने रिया से कई जरूरी सवाल पूछे। पुलिस स्टेशन से बाहर निकलने पर मीडिया ने रिया से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर सबको मना कर दिया और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं।
ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका संग सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीरें, मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहते थे अभिनेता