सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों एक फोटोग्राफर ने सुशांत के शव को अंतिम संस्कार तक ले जाने का वीडियो साझा किया था। इस तरह का वीडियो पोस्ट करने पर दीपिका पादुकोण ने एक फोटोग्राफर को फटकार लगाई है।
सुशांत का वीडियो पोस्ट करने पर दीपिका ने फोटोग्राफर को लगाई फटकार, बोलीं- 'परिवार के इजाजत के बिना...'
फोटोग्राफर ने सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था कि 'मेरे द्वारा लिया गया वीडियो और फोटो बिना अनुमति के इस्तेमाल ना करें।' इसी कैप्शन को देखते हुए दीपिका ने जवाब दिया।
दीपिका ने फोटोग्राफर को लिखा कि 'ठीक है, लेकिन आपने यह वीडियो लिया, इसे पोस्ट किया और ना केवल पोस्ट किया बल्कि उससे पैसे कमाना चाहा, क्या यह सही है। वो भी बैगर उस शख्स या उसके परिवार के लिखित अनुमति के?'
याद दिला दें कि सुशांत के निधन के बाद दीपिका ने पोस्ट में लिखा था कि 'एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो खुद इस मानसिक बीमारी से जूझ चुका है, मैं समझा नहीं सकती कि उस तक पहुंचना कितना मुश्किल है। बात करिए। अपने आपको एक्सप्रेस करिए। मदद मांगिए। आप अकेले नहीं हैं, याद रखें। हम इसमें एक साथ हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात, इसमें उम्मीद होती है।'
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बीते दिनों दीपिका का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय की तारीफ करती नजर आई थीं। फिल्मों की बात करें तो दीपिका ने सुशांत के साथ फिल्म 'राब्ता' में एक आइटम नंबर किया था।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on