सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने शौविक को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। शौविक के व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ था कि वो ड्रग्स के लेन देन में शामिल थे। हालांकि उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे।
2 of 5
शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
सतीश मानेशिंदे ने शनिवार को कोर्ट में कहा कि 20 साल की उम्र से सुशांत सिंह राजपूत मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे। वो रिया से मिलने से पहले से ही ड्रग्स लेते थे। मानेशिंदे ने कहा कि रिया और शौविक ने कभी ड्रग्स नहीं ली। दोनों ब्लड टेस्ट के लिए तैयार हैं।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
कोर्ट में सतीश मानेशिंदे ने कहा कि 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सुशांत ने ड्रग्स ली थी। उस वक्त रिया उनकी जिंदगी में नहीं थीं। गौरतलब है कि रिया ने भी एक इंटरव्यू में यही बात कही थी कि 'केदारनाथ' की शूटिंग से पहले से ही सुशांत ड्रग्स लेते थे। वो नियमित तौर पर गांजा लेते थे।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr
मानेशिंदे का दावा है कि सुशांत बहन प्रियंका के कहने पर बगैर डॉक्टर से सलाह लिए दवा देते थे। डॉक्टर से सलाह लिए बगैर दवा लेने के मुद्दे पर रिया और सुशांत में अनबन हुई थी। शौविक के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई है। रिया और शौविक पर लगे सभी आरोप गलत हैं।
5 of 5
इंद्रजीत चक्रवर्ती, शौविक और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
इस बीच रिया चक्रवर्ती के पिता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि 'बधाई हो इंडिया कि आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, मुझे यकीन है कि अगला नंबर मेरी बेटी का है और मुझे नहीं पता कि इसके बाद कौन है। आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया है लेकिन निश्चित रूप से न्याय के लिए सब कुछ जायज है। जय हिंद।'