बॉलीवुड में बहुत से परिवार ऐसे हैं जहां सितारे अपनी मां के साथ साथ अपनी सौतेली मां से भी लगाव रखते हैं। इसमें शाहिद कपूर का परिवार भी शामिल हैं, जहां परिवार के सदस्यों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग हैं। शाहिद कपूर के पिता और एक्टर-फिल्ममेकर पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की थी। अब हाल ही में सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर और उनके पत्नी-बच्चों से अपने संबंध पर बात की है।
2 of 5
शाहिद कपूर, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर के बारे में बात करते हुए सुप्रिया पाठक ने कहा कि वो शाहिद से पहली बार तब मिली थी जब वो छह साल के थे। उन्होंने बताया कि उनका आपस में रिश्ता एक मां बेटे से कहीं बढ़कर है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी उस पहली मुलाकात की यादें साझा कीं।
3 of 5
शाहिद कपूर, सुप्रिया पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रिया पाठक ने कहा, 'हम एक दूसरे से दोस्त की तरह मिले थे। मैं उनके पापा की दोस्त थी और फिर ये हमेशा ऐसा ही रहा....क्योंकि हम कभी साथ नहीं रहे। वो एक ऐसा व्यक्ति है जिस पर मैं हमेशा निर्भर रहती थी। मैं उसे वाकई प्यार करती हूं'।
4 of 5
शाहिद कपूर का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे सुप्रिया पाठक ने कहा कि, 'मैं इस रिश्ते को परिभाषित नहीं कर सकती हूं, लेकिन ये कुछ ऐसा था कि मैं उस पर विश्वास करती हूं'। अपने पोते जैन और पोती मिशा के बारे में बात करते हुए सुप्रिया ने कहा कि वो उन्हें काफी पसंद करती हैं और वो काफी प्यारे बच्चे हैं।
5 of 5
सुप्रिया पाठक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिर्फ शाहिद और उनके बच्चों की ही नहीं बल्कि सुप्रिया पाठक ने मीरा की भी काफी तारीफ की। सुप्रिया ने कहा कि वो ये नहीं सोचती है कि वो मीरा की सास है। उन्होंने कहा, ' मीरा मेरी बेटी की तरह है। मैं व्यक्तिगत तौर पर महसूस करती हूं कि मैं उसकी अच्छी दोस्त हूं। हम शॉपिंग, लंच, डिनर साथ करना पसंद करते हैं'। बता दें कि पंकज कपूर ने नीलिमा से शादी की थी लेकिन उनकी शादी सफल नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली थी वहीं नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी की और वो भी सफल नहीं हुई।