दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपस्टार विजय ने बीते दिनों खुद को अपने पिता की पार्टी से अलग कर लिया था। विजय ने कहा था अगर कोई राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए उनके नाम या फोटो का इस्तेमाल करेगा तो वह उस पर कार्रवाई करेंगे। इस बीच खबर है कि विजय के पिता और वरिष्ठ फिल्म निर्माता एसए चंद्रशेखर ने अपनी राजनीतिक पार्टी के पंजीकरण को रद्द करने का अनुरोध किया है।
2 of 5
विजय और चंद्रशेखर
- फोटो : फाइल फोटो
एसए चंद्रशेखर अखिल भारतीय थलपति मैकल इयक्कम नाम से एक राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने पार्टी को पंजीकृत करने के अनुरोध को वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।
3 of 5
विजय और चंद्रशेखर
- फोटो : फाइल फोटो
एसए चंद्रशेखर के अचानक निर्णय बदलने के पीछे की वजह के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन खबर है कि उन्होंने अपनी पत्नी सहित पार्टी के प्रमुख सदस्यों से बातचीत के बाद ही इतना बड़ा फैसला लिया है।
4 of 5
साउथ के सुपरस्टार विजय
- फोटो : instagram/official_actor_vijay
इससे पहले विजय ने एक बयान जारी करते हुए कहा था, ‘मेरे पिता ने जो राजनीतिक बयान जारी किए हैं, उनका किसी भी रूप में मुझसे कोई संबंध नहीं है। मैं अपने पिता की राजनीतिक आकांक्षाओं का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हूं। मैं अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि मेरे पिता ने जो पार्टी शुरू की है, उसमें शामिल न हों। अगर कोई भी अपने राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए मेरे नाम, फोटो या मेरे फैन क्लब का दुरुपयोग करने की कोशिश करता है, तो मैं उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई करूंगा।‘
5 of 5
विजय और रजनीकांत
- फोटो : फाइल
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय की आने वाली फिल्म लोकेश कनगराज निर्देशित ‘मास्टर’ है। इस फिल्म में उनके साथ मालविका मोहन भी हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
नागा चैतन्य के आलीशान घर की तस्वीरें आईं सामने, इस लग्जरी महल को देख आंखें चौंधिया जाएंगी