सनी लियोनी और विवाद चोली दामन का साथ है। एक बार फिर से सनी लियोनी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। दरअसल कोलकाता के एक कॉलेज के ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई, जिसमें सबसे ऊपर सनी लियानी का नाम है।
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram/sunnyleone
कोलकाता के आशुतोष कॉलेज की बीए में प्रवेश के लिए लिस्ट वेबसाइट पर जारी की गई थी। लिस्ट में नाम के साथ एप्लीकेशन आईडी और रोल नंबर भी थे। इसी लिस्ट में सनी लियोनी को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में 400 या पूर्ण अंक दिए गए हैं।
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram/sunnyleone
विवाद जब बढ़ा तो कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि 'यह किसी की शरारत है। किसी ने जानबूझकर सनी लियोनी के नाम को टाइप करने के लिए गलत आवेदन भेजा। हमने संबंधित विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है। हम इस घटना की जांच भी करेंगे।' वहीं इस पूरे घटनाक्रम से कॉलेज के प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram/sunnyleone
बता दें कि सनी लियोनी इन दिनों परिवार सहित अमेरिका में रह रही हैं। सनी ने एक पोस्ट कर कहा था कि 'मुझे और डेनियल को यह मौका मिला कि हम अपने बच्चों को वहां ले जाएं, जहां हमें लगता है कि वे कोरोना से सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। वह लॉस एंजिल्स में हमारा घर और उसका सीक्रेट गार्डन है।'
5 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा थीं। शो में महेश भट्ट पहुंचे थे और अपनी फिल्म का ऑफर दिया था। फिल्मों के अलावा सनी एमटीवी के शो Splitsvilla को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।