इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों पोर्न स्टार सनी लियोनी का जीवन दिखाने वाली वेबसीरीज करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी की चर्चा हो रही है। यह अलग-अलग सीजन में दर्शकों के सामने आएगी। पहले सीजन में सनी की किशोरावस्था, स्कूली दिन और माता-पिता से रिश्ते की बातें हैं, जो उनके पहली बार एडल्ट पत्रिका के कवर पर आने पर खत्म होती है। खबर है कि सनी की यह वेब सीरीज पहले उनकी बायोपिक फिल्म के रूप में बननी थी। फिल्म के लिए स्किप्ट लिखी गई थी परंतु बॉलीवुड में इस पोर्न स्टार के लगातार गिरते करिअर के कारण फैसला बदला गया।
{"_id":"5b5480534f1c1b4b748b6656","slug":"sunny-leone-biopic-become-web-series-instead-of-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी के फैंस के साथ बड़ा धोखा, परदे पर वो खुलकर आनी थी सामने, दिखा दिया टीवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी के फैंस के साथ बड़ा धोखा, परदे पर वो खुलकर आनी थी सामने, दिखा दिया टीवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
सनी लियोनी
Sunny Leone
सूत्रों के अनुसार निर्माता कंपनी नम: फिल्म्स ने सनी से बायोपिक का अनुबंध किया था। कंपनी ने हाल में ईरानी फिल्म डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा नहीं कर सकी। कंपनी ने सनी की बायोपिक के लिए निर्देशक आदित्य दत्त को अप्रोच किया था। जिनकी आखिरी फिल्म 'टेबल नं. 21' थी।
sunny leone
सूत्रों का कहना है कि दो साल पहले बायोपिक की बातें शुरू हुई थीं और तब सनी का फिल्मी करियर औंधे मुंह नहीं गिरा था। आमिर खान से शाहरुख खान तक उनके साथ काम करने की इच्छा जता रहे थे। सनी की तब रईस नहीं आई थी। ऐसे में निर्माताओं को लग रहा था कि सनी की बायोपिक बॉक्सऑफिस पर कमाल कर सकती है। परंतु इसी बीच उनकी फिल्में एक के बाद फ्लॉप होने लगीं। अत: निर्माताओं ने फिल्म बनाने का इरादा ड्रॉप कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone
तब निर्माता-निर्देशक और सनी के बीच कई दौर की लंबी बातचीत हुई। जिसमें निष्कर्ष निकला कि फिल्म बनाना घाटे का सौदा है जबकि वेब सीरीज में फायदा रहेगा। इस बीच भारत में वेब सीरीज का बाजार बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री के रूप में सनी की फिल्में नाकाम रही हों परंतु इंटरनेट की दुनिया में उनकी लोकप्रियता बरकरार है। वह भारत आने के बाद गूगल पर 2011 से सबसे ज्यादा सर्च की जाने शख्सीयत बनी हुई हैं।
विज्ञापन
sunny leone
अभिनेत्री के रूप में सनी की शुरुआती फिल्में 'जिस्म-2' और 'रागिनी एमएमएस-2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ सफल रहीं मगर 'जैकपॉट' (2013), 'एक पहेली-लीला' (2015), 'कुछ कुछ लोचा है' (2015), 'मस्तीजादे' (2016), 'वन नाइट स्टैंड' (2016), 'बेईमान लव' (2016) और 'तेरा इंतजार' (2017) लगातार फ्लॉप रहीं। आधा दर्जन फिल्मों में तो निर्माता खर्च की गई रकम तक नहीं निकाल पाए। तेरा इंतजार तक स्थिति यह हुई कि हफ्ते भर में कलेक्शन बमुश्किल दो करोड़ पहुंचा। इसके बाद बॉलीवुड में हीरोइन के रूप में सनी को फिल्मों के प्रस्ताव मिलने बंद हो गए।